नकली पनीर बनाने वाली दुग्ध डेयरी पर फ़ूड विभाग की रेड, 6 क्विंटल पनीर जप्त कर भरे नमूने

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Report: Pratap Singh Bhagel

खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की टीम ने आज नकली पनीर बनाने वाली एक दुग्ध डेयरी पर छापामार कार्यवाही की है। कार्यवाही के दौरान टीम ने 6 क्विंटल पनीर जप्त कर फ्रिज में स्टोर कर दी है। इसके साथ ही पनीर के नमूने लेकर जांच के लिए भोपाल भेजे जा रहे है। डेयरी संचालक अवैध तरीके से नकली पनीर बनाकर जिले के अलावा ग्वालियर व धौलपुर में भी सप्लाई कर रहा था।

    जानकारी के अनुसार खाद्य एवं सुरक्षा विभाग के इंस्पेक्टर अवनीश गुप्ता को पिछले कुछ दिनों से सूचनाएं मिल रही थी कि, शहर स्थित शिकार पुर रोड पर धर्मेंद्र गुर्जर की डेयरी संचालित है। यहां पर नकली पनीर तैयार कर आसपास के जिलों में सप्लाई की जा रही है। इसी सूचना पर खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की टीम ने आज एसडीएम भूपेंद्र कुशवाह को साथ लेकर डेयरी पर रेड की। कार्यवाही के दौरान मौके पर 5 पेटियों में 5 क्विंटल पनीर पैक रखा हुआ मिला। इसके अलावा एक क्विंटल पनीर टब में पड़ा हुआ मिला। अधिकारियों ने पनीर के नमूने लेने के बाद 6 क्विंटल पनीर को जप्त कर फ्रीज में रखवा दिया है। एसडीएम ने मौके से 9 घरेलू सिलेंडर भी जप्त किये है।

Jharkhand GI Tag : वैश्विक मंच पर चमकेगी झारखंड की विरासत: राज्य के 11 और उत्पादों को मिला जीआई टैग

Jharkhand GI Tag झारखंड सरकार राज्य की मृद्ध सांस्कृतिक विरासत, अनूठी लोक