मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में 5 किमी लंबी सुरंग निर्माण पूरा, इंजीनियरिंग की मिसाल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastava

मुंबई: अहमदाबाद के बीच बन रहे बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में एक बड़ा मील का पत्थर पूरा हो गया है। घनसोली और शिलफाटा के बीच 4.881 किलोमीटर लंबी सुरंग का निर्माण न्यू ऑस्ट्रियन टनलिंग मेथड (NATM) के तहत सफलतापूर्वक पूरा किया गया है। इस सुरंग का निर्माण मई 2024 में शुरू हुआ था और पहले 2.7 किमी लंबे सेक्शन का पहला ब्रेकथ्रू 9 जुलाई 2025 को एडीआईटी और सावली शाफ्ट के बीच हासिल किया गया था। अब सावली शाफ्ट से शिलफाटा तक सुरंग पूरी हो चुकी है, जो शिलफाटा में एमएएचएसआर परियोजना के वायडक्ट से जुड़ जाएगी।

सुरंग की खुदाई की चौड़ाई 12.6 मीटर है और यह निर्माण चुनौतीपूर्ण भूवैज्ञानिक परिस्थितियों में किया गया। आधुनिक इंजीनियरिंग तकनीकों जैसे ड्रिलिंग, ब्लास्टिंग, सर्वेक्षण, जलरोधी कार्य, लाइनिंग और फिनिशिंग का उपयोग इस परियोजना में किया गया। घनसोली और शिलफाटा के बीच खुदाई में अतिरिक्त संचालित मध्यवर्ती सुरंग (एडीआईटी) का निर्माण भी किया गया, जिससे दोनों तरफ से एक साथ खुदाई संभव हो सकी।

इस सेक्शन के बाकी 16 किलोमीटर के निर्माण के लिए टनल बोरिंग मशीन (TBM) का उपयोग किया जाएगा। यह 13.1 मीटर व्यास की एकल ट्यूब सुरंग होगी, जिसमें दोनों ट्रैक लाइनें अप और डाउन के लिए होंगी। सुरक्षा के लिए ग्राउंड सेटलमेंट मार्कर, पीजोमीटर, इनक्लिनोमीटर और स्ट्रेन गेज लगाए गए हैं ताकि आसपास की संरचनाओं को कोई नुकसान न पहुंचे। इसके अलावा, श्रमिकों के लिए सुरंग में ताजी हवा पहुँचाने की व्यवस्था की गई है और अनधिकृत प्रवेश पर रोक लगाई गई है।

परियोजना की कुल प्रगति भी लगातार जारी है। 508 किलोमीटर लंबा मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड कॉरिडोर का 321 किमी वायाडक्ट और 398 किमी पियर का कार्य पूरा हो चुका है। 17 नदी पुल, 9 स्टील ब्रिज बन चुके हैं। 206 किमी मार्ग पर 4 लाख से अधिक नॉइज़ बैरियर लगाए गए हैं और ट्रैक बेड का निर्माण पूरा हो गया है। 2000 से अधिक OHE मास्ट लगाए गए हैं, जो लगभग 48 किमी मुख्य लाइन वायाडक्ट को कवर करते हैं। पालघर जिले में 7 पर्वतीय सुरंगों पर खुदाई जारी है। गुजरात के सभी स्टेशनों पर अधिरचना का काम अंतिम चरण में है और तीनों एलिवेटेड स्टेशनों पर कार्य शुरू हो चुका है। मुंबई भूमिगत स्टेशन पर बेस स्लैब कास्टिंग की प्रगति जारी है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शिलफाटा और घनसोली के बीच सुरंग निर्माण पूरा होने को “ऐतिहासिक उपलब्धि” बताया। उन्होंने कहा कि सूरत-बिलिमोरा खंड पर हाई-स्पीड कॉरिडोर का पहला चरण दिसंबर 2027 में शुरू होगा। बुलेट ट्रेन मध्यम वर्ग के लिए किफायती परिवहन का साधन होगी और यात्रा का समय काफी घटा देगी। वर्तमान में गूगल मैप पर मुंबई-अहमदाबाद की दूरी नौ घंटे दिखती है, लेकिन बुलेट ट्रेन से इसे केवल दो घंटे सात मिनट में तय किया जा सकेगा।

मंत्री ने बताया कि ट्रेन संचालन की योजना इस तरह बनाई गई है कि व्यस्त समय में हर आधे घंटे में एक ट्रेन चलेगी और पूरे नेटवर्क के तैयार होने पर हर 10 मिनट में ट्रेन उपलब्ध होगी। यात्री स्टेशन पर टिकट खरीदकर बिना आरक्षण के यात्रा कर सकेंगे। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने से भारत में हाई-स्पीड रेल यात्रा का नया युग शुरू होने वाला है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Jamtara के किसानों के लिए खुशखबरी: सालुका कोल्ड स्टोरेज ने भंडारण शुल्क में दी 25% की भारी छूट

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara झारखंड के जामताड़ा जिले के नाला प्रखंड स्थित

Bhopal ‘मन की बात’ सकारात्मक सोच बनाने की पहल : राज्यपाल श्री पटेल

Bhopal मध्य प्रदेश के राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने रविवार को भोपाल

Nashik: ढोंगी बाबा अशोक खरात की पुलिस कस्टडी 1 अप्रैल तक बढ़ी, SIT खंगाल रही है मोबाइल डेटा

Nashik महाराष्ट्र की नासिक पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए कथित ढोंगी बाबा

Bhopal: भगवान महावीर के विचार आज भी हैं प्रासंगिक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को इंदौर के श्री मदन

Reengus में मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत, मोबाइल से हुई पहचान

Reengus: सीकर जिले के रींगस क्षेत्र में फुलेरा से रेवाड़ी जाने वाले

Indore को मिली नई सौगात: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया एयरपोर्ट के नए T-1 टर्मिनल का उद्घाटन

रिपोर्ट: देवेन्द्र जायसवाल Indore मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी और मिनी मुंबई

Bhopal: महावीर जयंती पर कल रहेगा सार्वजनिक अवकाश, जिला प्रशासन ने जारी किए आदेश

Bhopal राजधानी भोपाल में महावीर जयंती के पावन पर्व के उपलक्ष्य में

Khairagarh: लमानीन नदी में मिला अज्ञात महिला का शव, इलाके में मची सनसनी

Khairagarh: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिला मुख्यालय से करीब 7 किलोमीटर दूर कुम्ही-दपका

chhattisgarh : पखांजूर में नक्सलियों के आत्मसमर्पण से पहले जवानों की मानवता आई सामने

chhattisgarh : जंगल में भूखे-प्यासे नक्सलियों को जवानों ने कराया भोजन, वायरल

Mahavir Jayanti holiday: मध्यप्रदेश सरकार ने महावीर जयंती पर अवकाश की तारीख बदलने का किया ऐलान

Mahavir Jayanti holiday: मध्यप्रदेश राज्य सरकार ने महावीर जयंती के उपलक्ष्य में