45 घंटे तक पीएम मोदी का कठोर ध्यान, इस दौरान नींबू, नारियल पानी का ही करेंगे सेवन, जानिए करीब दो दिनों तक PM का डाइट प्लान

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण की वोटिंग 1 जून यानी शनिवार को होने वाली है। इसके ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तमिलनाडु के कन्याकुमारी पहुंच कर साधना में लीन हो चुके हैं। खबरों की मानें तो ध्यान कक्ष में पीएम मोदी मौन हैं। शाम 6 बजकर 45 मिनट पर प्रधानमंत्री ध्यान मुद्रा में बैठे हैं। इस दौरान पीएम मोदी किसी से बात भी नहीं कर रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीएम मोदी की साधना 45 घंटे तक चलेगी। इस 45 घंटे के कठोर ध्यान में ना तो वह अन्न ग्रहण करेंगे। ना ही किसी से बात करेंगे। कठोर साधना में प्रधानमंत्री जरूरत पड़ने सिर्फ केवल नींबू पानी का सेवन करेंगे। वह सिर्फ तरल आहार ही लेने वाले हैं। ताकि उनका शरीर हाइड्रेट रहे। इसके अलावा पीएम नारियल पानी और अंगूर का जूस भी पीएंगे।

पीएम मोदी ने भगवती अम्मन मंदिर में की पूजा-अर्चना 

दरअसल, गुरुवार (30 मई) की शाम को सातवें और अंतिम चरण के लिए चुनाव प्रचार थम गया। इसके बाद पीएम मोदी कन्याकुमारी पहुंचे। जहां पहुंच कर सबसे पहले प्रधानमंत्री ने भगवती अम्मन मंदिर में पूजा-अर्चना की। पीएम मोदी को धोती और सफेद शॉल ओढ़े मंदिर के गर्भगृह की परिक्रमा करते हुए देखा गया था। पुजारियों ने एक विशेष आरती की और उन्हें प्रसाद दिया। इसके बाद पीएम मोदी नाव के जरिए विवेकानंद रॉक मेमोरियल पहुंचे। यहां वह कुछ देर के लिए मंडपम की ओर जाने वाली सीढ़ियों पर खड़े रहे और बाद में ध्यान मंडपम में कठोर साधना में लीन हो गए।

 45 घंटे ध्यान करने के बाद क्या करेंगे पीएम मोदी?

अब यहां प्रधानमंत्री करीब 2 दिन के लिए ध्यान में बैठ गए हैं। एक जून को ध्यान के बाद प्रधानमंत्री मोदी संत तिरुवल्लुवर की प्रतिमा का दौरा करेंगे। बता दें कि संत तिरुवल्लुवर तमिलनाडु के सबसे मशहूर कवि थे, जिनका स्मारक और मूर्ति दोनों छोटे-छोटे टापुओं पर बनाए गए हैं। संत तिरुवल्लुवर की प्रतिमा की कुल ऊंचाई 133 फीट है।

विपक्ष ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री मोदी कन्याकुमारी में ध्यान लगा रहे हैं, लेकिन करीब 2800 किलोमीटर दूर दिल्ली में सियासी तूफान आ हुआ है। विपक्ष के नेता पीएम मोदी के ध्यान पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, \’\’सुना है कि वो अब दूर कहीं चले गए हैं। परिणाम आने से पहले तपस्या के लिए दूर चले गए। जब आखिरी में परिणाम नहीं आएगा, तब कह पाएंगे कि हमारी तपस्या में कुछ कमी रह गई थी। 4 जून को मंगल है, मंगल ही हो जाएगा उस दिन।\’\’  वहीं, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा, \’\’जिन्होंने कहा था कि अच्छे दिन लाएंगे, वे अच्छे दिन तो नहीं ला पाएंगे, लेकिन 4 जून को हारेंगे वो तो देश के सुनहरे दिन होंगे। हमारे आपके खुशियों के दिन होंगे।\’\’ 

बीजेपी का विपक्ष पर पलटवार

वहीं पीएम मोदी को लेकर विपक्ष जबरदस्त हमलावर है। जिसको देखते हुए बीजेपी भी पलटवार कर रही है। भाजपा ने विपक्ष के नेताओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर पीएम मोदी साधना में लीन हैं तो विरोधी क्यों परेशान हैं? 

पुलवामा हमले की 5वीं बरसी: कब, क्यों और कैसे हुआ यह कायराना हमला?

गुरदासपुर ब्लास्ट: बब्बर खालसा ने ली जिम्मेदारी, जांच में जुटी सुरक्षा एजेंसियां

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: MP Top 10 News: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. MP

Elephant Attack: कोरबा में हाथी का हमला, धान मंडी प्रभारी को कुचलकर मार डाला

Elephant Attack: रात में धान की रखवाली कर रहे मंडी प्रभारी पर

Kailram में नशा-मुक्त फाग, युवाओं ने पेश की भाईचारे और उत्सव की मिसाल

Kailram: हरियाणा के कलायत के कैलराम गांव में इस बार फाग का

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ टॉप 10 न्यूज़ 1. राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस से फूलो

MP: Top 10

MP: MP Top 10 News: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. MP

Horoscope: 05-03-26

Horoscope: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपका आज का दिन Horoscope:

Anganwadi Holi Celebration: दंतेवाड़ा के आंगनबाड़ी में नन्हे बच्चों की मस्ती भरी होली

Anganwadi Holi Celebration: आंगनबाड़ी केंद्र में रंगों संग झूमे नन्हे कदम Anganwadi

HOLI SONGS: बॉलीवुड में होली गीतों की शुरुआत: 1940 की ‘औरत’ से रंगीन परंपरा तक

HOLI SONGS: भारतीय सिनेमा में होली सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि संगीत,

Rajasthan Holi Traditions: पत्थरमार से फूलों की होली तक, जानिए राजस्थान की 13 अनोखी परंपराएं

Rajasthan Holi Traditions: राजस्थान अपनी सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं और उत्सवधर्मिता के

Agriculture Success Story : अन्नदाता ही हैं मध्यप्रदेश के भाग्य विधाता : मुख्यमंत्री

डिजिटल डेस्क, स्वदेश न्यूज Agriculture Success Story : भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन

DeepakKamboj SirsaNews : सीएम सैनी ने युवा कोच दीपक कंबोज को किया सम्मानित, दिव्यांग क्रिकेट को दिलाई नई पहचान

रिपोर्ट: राजरतन पारीक DeepakKamboj SirsaNews : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

ReengusDhulandi2026 : रींगस में धूलंडी की मची धूम, शवयात्रा और बारात बनीं आकर्षण का केंद्र

रिपोर्ट- सुमन ReengusDhulandi2026 : राजस्थान के रींगस शहर में धूलंडी का पर्व