,

स्पीड और कम्फर्ट का नया अध्याय: जल्द ट्रैक पर उतरेंगी 4 नई वंदे भारत ट्रेनें

- Advertisement -
Ad imageAd image
रेलवे का यात्रियों को तोहफा, जल्द लॉन्च होंगी 4 वंदे भारत ट्रेनें; इन रूट्स पर दौड़ती आएंगी नजर

भारतीय रेलवे एक बार फिर यात्रियों के लिए बड़ा तोहफा लेकर आ रहा है। देश की सबसे लोकप्रिय और सेमी-हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) अब चार नए रूट्स पर दौड़ने जा रही है। नई ट्रेनों के शुरू होने के बाद देश में वंदे भारत सेवाओं की कुल संख्या 164 तक पहुंच जाएगी।

चार नई वंदे भारत ट्रेनों को मिली मंजूरी

Vande Bharat pilgrimage to sightseeing semi high speed will do everything  new planning of Railways - India Hindi News Vande Bharat: तीर्थ से लेकर  सैर-सपाटा सब कुछ कराएगी वंदे भारत, क्या है

इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि चार नई वंदे भारत ट्रेनों को मंजूरी मिल चुकी है। इन ट्रेनों का ट्रायल रन जल्द शुरू किया जाएगा और फिर इन्हें यात्रियों के लिए लॉन्च किया जाएगा।
रेलवे के अनुसार, इन ट्रेनों को कर्नाटक, केरल, पंजाब, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और दिल्ली के यात्रियों को ध्यान में रखकर मंजूरी दी गई है।

इन रूट्स पर दौड़ेंगी नई वंदे भारत ट्रेनें

  1. KSR बेंगलुरु – एर्नाकुलम
  2. फिरोजपुर कैंट – दिल्ली
  3. वाराणसी – खजुराहो
  4. लखनऊ – सहारनपुर

इनमें से बेंगलुरु-एर्नाकुलम वंदे भारत एक्सप्रेस की डिटेल्स जारी की जा चुकी हैं। रेलवे बोर्ड के मुताबिक,

Vande Bharat Special Trains: इंडियन रेलवे का यात्रियों को बड़ा तोहफा,  दिवाली-छठ के लिए चलेंगी 4 स्पेशल वंदे भारत ट्रेनें - 4 special vande bharat  trains will run for diwali chhath ...
  • ट्रेन नंबर 26651 KSR बेंगलुरु-एर्नाकुलम जंक्शन वंदे भारत सुबह 5:10 बजे बेंगलुरु से रवाना होगी और दोपहर 1:50 बजे एर्नाकुलम पहुंचेगी।
  • वापसी में, ट्रेन नंबर 26652 दोपहर 2:20 बजे एर्नाकुलम से चलकर रात 11 बजे बेंगलुरु पहुंचेगी।
    यह ट्रेन कृष्णराजपुरम, सेलम, इरोड, तिरुप्पुर, कोयंबटूर, पलक्कड़ और त्रिशूर स्टेशनों पर ठहरेगी।

वंदे भारत की बढ़ती डिमांड

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के मुताबिक, वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें हर रूट पर 100% से ज्यादा ऑक्यूपेंसी के साथ चल रही हैं। वित्त वर्ष 2024-25 में इनकी औसत ऑक्यूपेंसी 102.01% रही, जबकि चालू वित्त वर्ष 2025-26 के शुरुआती महीनों में यह बढ़कर 105.03% तक पहुंच गई है।
रेलवे का कहना है कि नई ट्रेनों से यात्रियों को तेज, आरामदायक और आधुनिक सफर का अनुभव मिलेगा।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की

Jamshedpur Project Committee Meeting : परियोजना समिति की बैठक में विधायकों ने विकास योजनाओं और जनसमस्याओं पर की चर्चा

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur Project Committee Meeting : जमशेदपुर: जमशेदपुर परिसदन में

Firozabad Road Accident: हाइड्रा की टक्कर से रिटायर्ड लोको पायलट की मौत, मौके पर मचा हड़कंप

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad Road Accident नगला महादेव क्षेत्र में गुरुवार