बरगंवा: सैप्टिक टैंक में 4 शव मिले, हत्या या आत्महत्या ?

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
4 dead bodies found in septic tank in Barganwa, murder or suicide?

सिंगरौली: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के बरगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ोखर गांव में घर के पीछे सेप्टिक टैंक में 4 युवकों के शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूत्रों की मानें तो युवक 31 दिसंबर को पार्टी करने के लिए आए थे। युवक वहां कैसे पहुंचे, सेप्टिक टैंक में कैसे गिरे, क्या उनकी हत्या की गई या फिर चारों अनजाने में टैंक में गिर गए। इन सारे सवालों के पुलिस जवाब तलाश रही है। पुलिस हत्या की आशंका से भी जांच कर रही है। पुलिस चारों शवों की शिनाख्त कराने की कोशिश में लगी है।