बार और क्लब खोलने के नाम पर 3.60 करोड़ की ठगी: निवेशक से पैसा लिया, लेकिन मुनाफा नहीं दिया

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastava

इंदौर: क्राइम ब्रांच ने क्लब और बार शुरू करने के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी करने वाले चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायत पुणे के व्यवसायी अंकुर बग्गा ने दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि गौरव माखीजा, उनकी पत्नी रिया माखीजा, करण शर्मा और उसकी पत्नी श्रेया शर्मा ने मिलकर उनके साथ 3 करोड़ 60 लाख रुपए की ठगी की।

कैसे हुआ पूरा खेल

अंकुर के अनुसार, वर्ष 2021 में गौरव—जो उनके भाई का साढ़ू है—और करण ने क्लब व बार खोलने का प्रस्ताव दिया। उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट में 1.60 करोड़ रुपए का निवेश होगा और सालाना करीब 8 करोड़ रुपए की आमदनी की उम्मीद है। इस प्रस्ताव पर सहमति बनने के बाद अंकुर और उनकी पत्नी दिव्या बग्गा ने 75% हिस्सेदारी के साथ पार्टनरशिप डीड तैयार कर ली। इंदौर के एबी रोड स्थित सी सी बिल्डिंग (क्लिफ्टन कॉरपोरेट) में क्लब खोलने के लिए नगर निगम से अनुमति भी ले ली गई। इसके बाद गौरव और करण ने अंकुर और उनकी पत्नी से कुल 2.40 करोड़ रुपए ट्रांसफर कराए।

क्लब चला, पर नहीं मिला मुनाफा

क्लब की शुरुआत 6 अक्टूबर 2023 को हुई और यह 31 मार्च 2024 तक संचालित रहा। चार्टर्ड अकाउंटेंट की रिपोर्ट के अनुसार, इस दौरान क्लब का कुल कारोबार 6.33 करोड़ रुपए रहा, जिसमें लगभग 1.35 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ। अंकुर के हिस्से का मुनाफा 67.83 लाख रुपए बनता था, लेकिन उन्हें यह राशि नहीं दी गई। केवल 22 लाख रुपए अंकुर और 21 लाख रुपए उनकी पत्नी के खाते में जमा किए गए। इसके अतिरिक्त, समझौते के तहत 2.40 करोड़ रुपए के निवेश पर ब्याज सहित 52.80 लाख रुपए लौटाने थे, जो अब तक वापस नहीं किए गए।

फर्जी दस्तावेज से लिया बार लाइसेंस

शिकायत में यह भी आरोप है कि 15 मार्च 2025 को आबकारी विभाग से बार का लाइसेंस लेने के लिए फर्जी हस्ताक्षर किए गए। उस समय अंकुर दुबई में और उनकी पत्नी दिव्या मुंबई में थीं। अंकुर का कहना है कि इन सभी कार्रवाइयों के जरिए कुल 3.60 करोड़ रुपए की आर्थिक ठगी की गई। फिलहाल, क्राइम ब्रांच ने गौरव, करण और उनकी पत्नियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Anganwadi Holi Celebration: दंतेवाड़ा के आंगनबाड़ी में नन्हे बच्चों की मस्ती भरी होली

Anganwadi Holi Celebration: आंगनबाड़ी केंद्र में रंगों संग झूमे नन्हे कदम Anganwadi

HOLI SONGS: बॉलीवुड में होली गीतों की शुरुआत: 1940 की ‘औरत’ से रंगीन परंपरा तक

HOLI SONGS: भारतीय सिनेमा में होली सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि संगीत,

Rajasthan Holi Traditions: पत्थरमार से फूलों की होली तक, जानिए राजस्थान की 13 अनोखी परंपराएं

Rajasthan Holi Traditions: राजस्थान अपनी सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं और उत्सवधर्मिता के

Agriculture Success Story : अन्नदाता ही हैं मध्यप्रदेश के भाग्य विधाता : मुख्यमंत्री

डिजिटल डेस्क, स्वदेश न्यूज Agriculture Success Story : भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन

DeepakKamboj SirsaNews : सीएम सैनी ने युवा कोच दीपक कंबोज को किया सम्मानित, दिव्यांग क्रिकेट को दिलाई नई पहचान

रिपोर्ट: राजरतन पारीक DeepakKamboj SirsaNews : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

ReengusDhulandi2026 : रींगस में धूलंडी की मची धूम, शवयात्रा और बारात बनीं आकर्षण का केंद्र

रिपोर्ट- सुमन ReengusDhulandi2026 : राजस्थान के रींगस शहर में धूलंडी का पर्व

Chhapra: अनियंत्रित बुलेट पेड़ से टकराई, इलाज के अभाव में तड़प-तड़प कर हुई युवक की मौत

रिपोर्ट: पवन कुमार सिंह Chhapra सारण जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र में

Sasaram: नगर थाने में ही रणक्षेत्र बन गया परिसर, पुलिस की मौजूदगी में भिड़े दो गुट

Report: Avinash shrivastva Sasaram रोहतास जिले के सासाराम नगर थाने में मंगलवार

Holi Wishes: MP के खाद्य मंत्री ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

Holi Wishes: मध्यप्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविन्द

Holi Security Flag March: होली पर्व पर भानुप्रतापपुर में पुलिस का फ्लैग मार्च

Holi Security Flag March: संवेदनशील क्षेत्रों में मार्च कर दिया सुरक्षा का

Unnao : आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, मासूम समेत दो की मौत, 9 घायल

Report: Anmol kumar Unnao उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे