BY: Yoganand Shrivastva
नई दिल्ली – दिल्ली मेट्रो से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। सोमवार को गोल्फ कोर्स मेट्रो स्टेशन पर एक 25 साल की युवती ने चलती मेट्रो के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, यह घटना दोपहर के समय हुई जब प्लेटफॉर्म पर मौजूद अन्य लोग अचानक इस दृश्य से सकते में आ गए। गौतमबुद्ध नगर के डीसीपी राम बदन सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिलते ही टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्टेशन को अस्थायी रूप से खाली कराया गया।
घटना की पुष्टि करते हुए उन्होंने बताया, “एक युवती ने गोल्फ कोर्स मेट्रो स्टेशन पर मेट्रो के सामने छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी तक आत्महत्या के कारणों की पुष्टि नहीं हो सकी है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है।”
फिलहाल, सीसीटीवी फुटेज और युवती की पहचान से संबंधित जानकारियों की जांच की जा रही है ताकि घटना के पीछे की वजह को समझा जा सके।
सार्वजनिक स्थानों पर आत्महत्याओं की घटनाएं चिंता का विषय
इस तरह की घटनाएं न केवल परिवार के लिए गहरा दुख लेकर आती हैं, बल्कि समाज में मानसिक स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता और समर्थन की आवश्यकता को भी रेखांकित करती हैं।





