हरियाणा की 10 बड़ी खबरें: 4 नवंबर 2025

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
हरियाणा की 10 बड़ी खबरें: 4 नवंबर 2025

हरियाणा से आज की 10 बड़ी खबरें राज्य में मेडिकल एयरलिफ्ट सर्विस शुरू होने जा रही है, वहीं फरीदाबाद, सोनीपत और यमुनानगर से जुड़ी घटनाओं ने पूरे प्रदेश को हिला दिया। साथ ही सरकार के कई अहम फैसले भी सुर्खियों में रहे।

1. हरियाणा में शुरू होगी मेडिकल एयरलिफ्ट सर्विस
प्रदेश में जल्द शुरू होगी मेडिकल एयरलिफ्ट सर्विस। एक प्राइवेट एविएशन कंपनी ने सरकार को प्रस्ताव भेजा है, जिसके तहत 6 हेलीपैड से पूरे राज्य को जोड़ा जाएगा।

2. हरियाणवी सिंगर रॉकी मित्तल पर ट्रोलिंग
सिंगर रॉकी मित्तल के नए गाने “ईश्वर-अल्लाह एक नहीं” पर विवाद छिड़ गया। सोशल मीडिया पर लोग इसे भड़काऊ बता रहे हैं और ट्रोलिंग कर रहे हैं।

3. प्रेमिका की शादी रुकवाने पहुंचा युवक, खुद को लगाई आग
फरीदाबाद में एक युवक वरमाला से पहले कुल्हाड़ी लेकर शादी में पहुंचा और बाद में पुलिस हिरासत में खुद को आग लगा ली। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

4. गुरुग्राम में दिखी टेस्ला की ड्राइवरलेस कार
गुरुग्राम की सड़कों पर टेस्ला की ड्राइवरलेस कार देखी गई। फिलहाल सरकार से मंजूरी नहीं मिली है, लेकिन बुकिंग शुरू हो गई है और एक महीने में डिलीवरी की उम्मीद है।

5. कुरुक्षेत्र में NIC का चैटबॉट देगा गीता ज्ञान
कुरुक्षेत्र में NIC ने गीता ज्ञान के लिए चैटबॉट ऑप्शन लॉन्च किया है। लिंक पर क्लिक करते ही AI के जरिए गीता से जुड़े सवालों के जवाब मिलेंगे।

6. फरीदाबाद में लड़की को गोली मारी, वीडियो वायरल
फरीदाबाद में एक युवक ने लाइब्रेरी से घर लौट रही लड़की पर गोली चलाई। वारदात का वीडियो सामने आया है जिसमें आरोपी पीछा करता हुआ दिख रहा है।

7. पंजाब CM के जूतों पर सिक्योरिटी का रोस्टर वायरल, फेक निकला
सोशल मीडिया पर पंजाब CM के जूतों की सुरक्षा ड्यूटी का रोस्टर वायरल हुआ, जिस पर SSP मुक्तसर ने बयान दिया कि यह फेक दस्तावेज है।

8. सोनीपत में पत्नी ने बुजुर्ग पति की ईंट मारकर हत्या की
सोनीपत में एक महिला ने बालों में कंघी करते हुए अपने पति पर ईंट से वार कर हत्या कर दी। घटना का वीडियो पड़ोसी ने रिकॉर्ड किया।

9. हरियाणा कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसले
टीचर्स ट्रांसफर पॉलिसी को मंजूरी दी गई। दंगा पीड़ित परिवारों को नौकरी देने और डेली वेज कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाने के प्रस्ताव पर मुहर लगी।

10. कुरुक्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा, 3 की मौत
ट्रक में घुसी कार से तीन लोगों की मौत और छह घायल हो गए। सभी इंडियन हॉकी टीम की पूर्व कप्तान की शादी में कैटरिंग के लिए आए थे।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 11 अप्रैल 2026, शनिवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास

Bhopal: MP में डॉ. मोहन यादव सरकार की नीतियों से महिला उद्यमिता में आया क्रांतिकारी उछाल

Bhopal प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'महिला सशक्तिकरण' और 'वोकल फॉर लोकल' के

Gold-Silver Price Today : चांदी में जबरदस्त उछाल, सोना भी ₹1.50 लाख के पार

Gold-Silver Price Today : नई दिल्ली, शुक्रवार को सोना और चांदी की

Kumbh Mela की वायरल लव स्टोरी में ट्विस्ट, नाबालिग निकली मोनालिसा, पति पर दर्ज POCSO केस

Kumbh Mela: कुंभ मेले में चर्चित हुई मोनालिसा की शादी का मामला

Uttarkashi में चारधामा यात्रा से पहले मॉकड्रिल, आपदा से निपटने की तैयारी

Report by: Vinit Kanswal Uttarkashi: चारधाम यात्रा के मद्देनजर जिला प्रशासन पूरी