हरियाणा की 10 बड़ी खबरें: 12 नवंबर 2025

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
हरियाणा की 10 बड़ी खबरें: 12 नवंबर 2025

1. फरीदाबाद अल-फलाह यूनिवर्सिटी में डॉक्टर-स्टूडेंट विवाद
सर्जन डॉ. मुजम्मिल 15 दिन की छुट्टी पर गए थे। इस दौरान जूनियर डॉक्टर्स को शाहीन गाइड करती थीं। यूनिवर्सिटी में डॉक्टर-स्टूडेंट के डाउटफुल मामले पर चर्चा हो रही है।

2. फायर NOC के नियम बदले
प्रधानमंत्री के दखल के बाद हरियाणा में फायर NOC प्रक्रिया में बदलाव किया गया। अब फायर ब्रिगेड की बजाय थर्ड पार्टी इंस्पेक्शन एजेंसियां ये काम करेंगी।

3. दिल्ली ब्लास्ट के बाद फरीदाबाद की यूनिवर्सिटी चर्चा में
इंजीनियरिंग और डॉक्टर की पढ़ाई से जुड़े छात्रों की यूनिवर्सिटी चर्चा में है। कुल 7 डॉक्टर समेत 13 लोगों को हिरासत में लिया गया।

4. पंजाब DIG भुल्लर की बुड़ैल जेल में सुविधा
DIG भुल्लर ने पीठ दर्द का हवाला देते हुए बुड़ैल जेल में गद्दे की मांग की। बिचौलिए कृष्नु से उनकी मुलाकात पर रोक लगाई गई।

5. दिलजीत दोसांझ ने ट्रोलर्स को दिया जवाब
दिलजीत दोसांझ ने कहा कि वह कुछ 2-4 लोगों की परवाह नहीं करते। उन्होंने बताया कि रिश्तेदार भी कभी-कभी आपकी तरक्की से जलते हैं।

6. कुरुक्षेत्र के युवक का पाकिस्तानी ने किया किडनैप
युवक को बेलारूस से भेजी गई वीडियो में जंगल में मरने की धमकी दी गई। आरोपी ने पहले ही 1300 डॉलर ले लिए थे।

7. PU सीनेट चुनाव विवाद सुलझाने का प्रयास
VC ने मोर्चा के सदस्यों को बैठक के लिए बुलाया। बैठक 11 बजे होगी और विवाद सुलझाने का प्रयास किया जाएगा।

8. हरियाणा में हाई अलर्ट
दिल्ली ब्लास्ट के बाद प्रदेश के बॉर्डरों पर कड़ी चेकिंग जारी। पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।

9. तरनतारन उपचुनाव, 60.95% वोटिंग
अकाली दल ने बूथ कैप्चरिंग का आरोप लगाया। उपचुनाव के परिणाम 14 नवंबर को घोषित होंगे।

10. सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ अपराध में हाईकोर्ट का फैसला
हाईकोर्ट ने कहा कि सरकारी कर्मचारियों के मामले निजी समझौते से निपटाया नहीं जा सकता और ये निजी दायरे से परे हैं।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 11 अप्रैल 2026, शनिवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास

Bhopal: MP में डॉ. मोहन यादव सरकार की नीतियों से महिला उद्यमिता में आया क्रांतिकारी उछाल

Bhopal प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'महिला सशक्तिकरण' और 'वोकल फॉर लोकल' के

Gold-Silver Price Today : चांदी में जबरदस्त उछाल, सोना भी ₹1.50 लाख के पार

Gold-Silver Price Today : नई दिल्ली, शुक्रवार को सोना और चांदी की

Kumbh Mela की वायरल लव स्टोरी में ट्विस्ट, नाबालिग निकली मोनालिसा, पति पर दर्ज POCSO केस

Kumbh Mela: कुंभ मेले में चर्चित हुई मोनालिसा की शादी का मामला

Uttarkashi में चारधामा यात्रा से पहले मॉकड्रिल, आपदा से निपटने की तैयारी

Report by: Vinit Kanswal Uttarkashi: चारधाम यात्रा के मद्देनजर जिला प्रशासन पूरी