,

हरियाणा के नूंह में 24 घंटे के लिए बंद रहेगा इंटरनेट, नल्हड़ मंदिर में ब्रजमंडल यात्रा की सुरक्षा में किए गए पुख्ता इंतजाम

हरियाणा के नूंह स्थित नल्हड़ मंदिर पर कल यानी सोमवार को ब्रजमंडल यात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान मंदिर पर भारी पुलिस बल भी तैनात रहेगा। सुरक्षा के मद्देनजर पहाड़ पर भी पुलिस की तैनाती रहेगी। यात्रा में डीजे और हथियार ले जाने पर रोक है। मस्जिद, मदरसे व पीर के सामने नारेबाजी और भाषण बाजी पर रोक रहेगी। इन सबके अलावा प्रशासन ने नूंह जिलमें 24 घंटे के लिए इंटरनेट और SMS सेवाओं को बंद करने का ऐलान किया है। ये आज शाम 6 बजे से कल यानी 22 जुलाई की शाम 6 बजे लागू रहेगा। फरमान में क्या कहा गया?
हरियाणा सरकार द्वारा जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि जिला नूह में तनाव, परेशानी, आंदोलन, सार्वजनिक और निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और सार्वजनिक शांति और सौहार्द को भंग करने की आशंका है। और जबकि, भड़काऊ सामग्री और झूठी अफवाहों के प्रसार के माध्यम से इंटरनेट सेवाओं के दुरुपयोग के कारण जिला नूह में सार्वजनिक उपयोगिताओं में व्यवधान, सार्वजनिक संपत्तियों और सुविधाओं को नुकसान पहुंचाने और सार्वजनिक कानून और व्यवस्था को भंग करने की स्पष्ट संभावना है। इसी कारण से जिले में ये व्यवस्था की गई है।

पिछले साल हिंसा हुई थी
बता दें पिछली साल 31 जुलाई को ब्रज मंडल शोभा यात्रा के दौरान हिंसा हुई थी। वह हिंसा इस बार ना हो उसको लेकर पुलिस के इस वर्ष पुख्ता इंतजाम देखने को मिलेंगे। नलेश्वर शिव मंदिर से सुबह 10 बजे यह यात्रा शुरू होगी। इसके बाद फिरोजपुर झिरका के झिर मंदिर यात्रा पहुंचेगी और यात्रा का समापन शाम पांच बजे पुनहाना के सिंगार गांव के राधा कृष्ण मंदिर में होगा। यात्रा के जो भी रूट तैयार किए गए हैं उन रूट पर पुलिस के पुख्ता इंतजाम होंगे। पुलिस के साथ-साथ रैपिड एक्शन फोर्स भी यात्रा की सुरक्षा के लिए इस बार लगाई गई है। वहीं यात्रा को लेकर नलेश्वर मंदिर पर इस बार ड्रोन से वीडियोग्राफी कराई जाएगी। नूंह फिरोजपुर झिरका पुनहाना में ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं। साथ-साथ नलेश्वर मंदिर के चारों तरफ अरावली पर्वत है तो उसे पर भी पुलिस के जवान सुरक्षा के रूप में मौजूद रहेंगे।

Suvendu Adhikari Mukesh Ambani Meeting: मुंबई में अंबानी से मिले बंगाल CM, निवेश और रोजगार पर चर्चा

Suvendu Adhikari Mukesh Ambani: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार

India Sri Lanka Final: भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को हराकर जीता एशियन गेम्स गोल्ड

India Sri Lanka Final: हांगझोउ एशियन गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम

Jamui Encounter: सम्राट चौधरी बोले- अपराधी की कोई जाति नहीं होती, पुलिस देगी जवाब

Jamui Encounter: बिहार के जमुई में नाबालिग छात्र-छात्रा से कथित बदसलूकी के

Supaul Lifeline Hospital: इलाज के नाम पर 25 हजार रुपये लेने और बदसलूकी का आरोप, जांच की मांग

Supaul Lifeline Hospital: बिहार के सुपौल में एक निजी अस्पताल की कार्यप्रणाली

UP Teacher Appointment: नियुक्ति के नाम पर पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा, CM योगी की दो टूक

UP Teacher Appointment: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार, 22

Shajapur Bypass Protest: 90% निजी जमीन पर प्रस्तावित बायपास का विरोध, किसानों ने सुझाया वैकल्पिक रास्ता

Shajapur Bypass Protest: शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया में प्रस्तावित बायपास निर्माण

Khandwa Police Raid: इनपुन पुनर्वास में कथित अनैतिक व्यापार का खुलासा, पांच गिरफ्तार

Khandwa Police Raid जिले के मांधाता थाना क्षेत्र के ग्राम इनपुन पुनर्वास