,

सबसे पहले कहां उगाए गए थे आम? गौतम बुद्ध से क्या है इसका संबंध, पढ़े मैंगो डे पर स्वदेश न्यूज का स्पेशल आर्टिकल

आम फलों का राजा है। भारत में इसे राष्ट्रीय फल के नाम से जाना जाता है। इसकी पहचान महज अपने देश तक ही सीमित नहीं बल्कि पूरे विश्वभर में है। भारत के राष्ट्रीय फल के सम्मान में और दुनिया भर में इसकी महत्व के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल 22 जुलाई को अपने यहां राष्ट्रीय आम दिवस (नेशनल मैंगो डे) मनाया जाता है। वहीं आम को बॉटनी की भाषा में मैंगीफेरा इंडिका कहा जाता है।

बता दें कि आम मूल रूप से दक्षिण एशिया की उत्पत्ति है लेकिन अब यह दुनिया के कई देशों में पाया जाता है। आज नेशनल मैंगो डे के दिन हम आपको बताएंगे भारत में सबसे पहले आम कब और कहां उगाया गया था और कैसे देसी आम को विदेशी नाम मिला।

आम का इतिहास बहुत पुराना

भारत में आम का इतिहास बहुत पुराना है। तकरीबन 5 हजार साल पहले भारत में सबसे पहले आम उगाए गए थे। यह भारत और म्यांमार के आसपास के क्षेत्र में उगाए गए थे। देश में सबसे पहले अंडमान दीप समूह में आम उगाए गए थे। इसके बाद धीरे-धीरे जैसे-जैसे व्यापार का चलन बढ़ता गया वैसे-वैसे आम एक जगह से दूसरे जगह पहुंचता गया और लोगों को पंसद आता गया। आम की शुरुआत की बात की जाए तो 300-400 ईस्वी में एशिया से ईस्ट अफ्रीका और सेंटर अफ्रीका होते हुए साउथ अमेरिका तक पहुंचा।

लेकिन अपने देश भारत में इनका इतिहास काफी पुराना माना जाता है। आम को लेकर भारतीय लोक कथाओं में यह भी कहा जाता है कि गौतम बुद्ध को आम का एक का बड़ा बगीचा भेंट में मिला था। ताकि वो आम के बगीचे में पेड़ों की छांव में आराम से साधना कर सकें। आमों को पहले उपहार के तौर पर भी लोग एक दूसरे दिया करते थे। कहा जाता है कि पुराने जमाने में इसे दोस्ती और प्यार का प्रतीक माना जाता था। बता दें आम सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पाकिस्तान और म्यांमार जैसे देशों का भी राष्ट्रीय फल है।

आम से कैसे बना मैंगो?

आज हम जिसे फल को आम के नाम से जानते या बुलातेहैं। वह शब्द संस्कृत भाषा के आम्र शब्द से आया है। तो वहीं पूरी दुनिया जिसे मैंगो के नाम से जानती वह शब्द मलयालम भाषा के शब्द मन्ना से बना है। पुर्तगाली जब मसाला के व्यापार के लिए 15वीं सदी में केरल पहुंचे थे। तब उन्होंने ही मन्ना शब्द को मंगा में बदल दिया और फिर धीरे-धीरे या मंगा शब्द मैंगों में बदल गया। इसीलिए आज अंग्रेजी भाषा में पूरी दुनिया में आम को मैंगो के नाम से जानती है।

Suvendu Adhikari Mukesh Ambani Meeting: मुंबई में अंबानी से मिले बंगाल CM, निवेश और रोजगार पर चर्चा

Suvendu Adhikari Mukesh Ambani: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार

India Sri Lanka Final: भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को हराकर जीता एशियन गेम्स गोल्ड

India Sri Lanka Final: हांगझोउ एशियन गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम

Jamui Encounter: सम्राट चौधरी बोले- अपराधी की कोई जाति नहीं होती, पुलिस देगी जवाब

Jamui Encounter: बिहार के जमुई में नाबालिग छात्र-छात्रा से कथित बदसलूकी के

Supaul Lifeline Hospital: इलाज के नाम पर 25 हजार रुपये लेने और बदसलूकी का आरोप, जांच की मांग

Supaul Lifeline Hospital: बिहार के सुपौल में एक निजी अस्पताल की कार्यप्रणाली

UP Teacher Appointment: नियुक्ति के नाम पर पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा, CM योगी की दो टूक

UP Teacher Appointment: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार, 22

Shajapur Bypass Protest: 90% निजी जमीन पर प्रस्तावित बायपास का विरोध, किसानों ने सुझाया वैकल्पिक रास्ता

Shajapur Bypass Protest: शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया में प्रस्तावित बायपास निर्माण

Khandwa Police Raid: इनपुन पुनर्वास में कथित अनैतिक व्यापार का खुलासा, पांच गिरफ्तार

Khandwa Police Raid जिले के मांधाता थाना क्षेत्र के ग्राम इनपुन पुनर्वास