,

पत्रकार मुकेश के हत्यारे बख्शे नहीं जाएंगे, आरोपियों के ठिकानों पर छापे, बैंक खाते होल्ड: उपमुख्यमंत्री

- Advertisement -
Ad imageAd image
The murderers of journalist Mukesh will not be spared, raids on the premises of the accused, bank accounts held

IPS मयंक गुर्जर के नेतृत्व में 11 सदस्यीय SIT गठित करेगी जांच

रायपुर: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्या मामले पर कहा कि अंदरूनी बस्तर में बहुत अच्छा कवरेज करने के लिए मुकेश चंद्राकर बहुत मेहनत कर रहे थे। ये जो हत्या हुई है वह कांग्रेस नेता सुरेश चंद्राकर के षड्यंत्र से हुई है। पुलिस ने FIR की है। 11 सदस्यीय SIT का गठन करके। इस प्रकरण की जांच की जाएगी। आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। इनके बैंक खातों को भी होल्ड किया जा रहा है। कांग्रेस नेता सुरेश चंद्राकर जो फरार है, उन्हें पकड़ने के लिए 4 अलग-अलग टीमें काम कर रही हैं। हम पूरी कोशिश करेंगे कि मामले की जांच कर 4 सप्ताह के भीतर चालान पेश किया जाए और हम जल्दी ट्रायल के लिए भी पूरी कोशिश करेंगे। अभी 3 गिरफ्तार हो चुके हैं और 1 फरार है, उसे भी जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

आरोपी सुरेश चंद्राकर को पकड़ने 4 टीमें जुटी

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ये भी कहा कि मुकेश चंद्राकर हत्याकांड में पुलिस ने कांग्रेस नेता सुरेश चंद्राकर के रिश्तेदार रितेश चंद्राकर, दिनेश चंद्राकर और महेंद्र रामटेके को हिरासत में लिया है। तत्काल कार्रवाई करते हुए इस मामले की गहनता से जांच के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक IPS मयंक गुर्जर के नेतृत्व में 11 सदस्यीय SIT का गठन किया गया है। फरार कांग्रेस नेता सुरेश चंद्राकर को पकड़ने के लिए 4 अलग-अलग टीमें अलग-अलग दिशाओं में काम कर रही हैं। हम मामले की जल्द ट्रायल के लिए पूरी कोशिश करेंगे। हत्या का सरगना कांग्रेस नेता सुरेश चंद्राकर वह कांग्रेस का प्रदेश का पदाधिकारी है।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की