,

झारखंड के देवघर में भरभरा कर गिरी इमारत, दो लोग घायल, मौके पर पहुंची NDRF की टीम

- Advertisement -
Ad imageAd image

झारखंड के देवघर से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक मकान भरभरा कर गिर गया। इमारत गिरने पर दो लोग घायल हो गए जिन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। मिली जानकारी के मुताबिक, जो मकान गिरा है वो तीन मंजिला था। घटना स्थल पर NDRF की टीम पहुंच चुकी हैं ताकि किसी तरह की जान माल की हानि न हो।

क्यों हुआ हादसा?

वहीं इस पूरे घटना पर देवघरल के डीसी विशाल सागर का आधिकारिक बयान सामने आया है। उन्होंने बताया, “यहां एक 3 मंजिला इमारत थी वह सुबह गिर गई। जानकारी मिलते ही तुरंत NDRF की टीम को यहां भेजा गया। हमने यहां से 2 लोगों को बचाया है और उन्हें सदर अस्पताल भेजा गया है। जानकारी मिली है कि कुछ और लोग फंसे हुए हैं, इसलिए बचाव अभियान जारी है। मुझे जो प्रारंभिक जानकारी मिली है, उसके अनुसार यहां कुछ निर्माण कार्य शुरू किया गया था, हो सकता है कि घर उतना मजबूत न रहा हो, जिसकी वजह से घर गिर गया। मामले की जांच की जाएगी, लेकिन अभी हमारी प्राथमिक चिंता लोगों और उनकी जान बचाना है।”

सूरत में कुछ ऐसी ही हुई थी घटना

बीते दिन ही गुजरात के सूरत से कुछ ऐसी ही खबर सामने आई थी। यहां 6 मंजिला बिल्डिंग भरभरा कर गिर गई। जानकारी के मुताबिक ये हादसा सूरत के सचिन पाली गांव में हुआ था। घटना में 15 लोगों के घायल हो गए थे। घटनास्थल पर फायर और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची। बताया गया  कि यह एक पुरानी इमारत थी। वहीं इस हादसे की जानकारी मिलने के बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया था।

Bihar Crime News: मोतिहारी पुलिस का बड़ा एक्शन, 54 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

रिपोर्ट: टुनटुन कुमार Bihar Crime News मोतिहारी पुलिस ने मादक पदार्थों की

Shikohabad Accident: शिकोहाबाद में करंट लगने से मजदूर की मौत, पोस्टमार्टम के लिए निजी एंबुलेंस का सहारा

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Shikohabad Accident फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र

Train Accident: छपरा-सिवान रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, पहचान में जुटी पुलिस

रिपोर्टर: पवन कुमार सिंह Train Accident बिहार के छपरा-सिवान रेलखंड पर बुधवार

Khabar hatke: 15 हजार से हुई शुरुआत, 3 साल में 1 करोड़ पार; IT नौकरी छोड़ने वाले इस कपल की कहानी चौंका देगी

Khabar hatke: आईटी सेक्टर की अच्छी-खासी नौकरी छोड़कर कंटेंट क्रिएशन की दुनिया

क्रिकेट छोड़ नौकरी करने लगे Ishan Kishan? गले में RBI का ID कार्ड देखकर फैंस रह गए हैरान, सामने आई पूरी सच्चाई

Ishan Kishan: भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन हाल ही में

Fatehpur Police Encounter: फतेहपुर में पुलिस मुठभेड़, 25 हजार का इनामिया बदमाश गिरफ्तार

Fatehpur Police Encounter जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस