जबलपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल, चालक फरार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

जबलपुर, जबलपुर जिले के पनागर क्षेत्र में रविवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से दो बाइक सवार युवकों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तत्काल स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।


सुबह-सुबह गांव जाते समय हुआ हादसा

यह दुर्घटना रविवार सुबह लगभग 6 बजे की बताई जा रही है। परियट निवासी अभिषेक कुशवाहा अपने मित्र मनीष वंशकार के साथ बाइक पर सवार होकर पनागर से अपने गांव कंदराखेड़ा की ओर जा रहे थे। तभी अचानक एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे।


एक की मौके पर मौत, दूसरा अस्पताल में भर्ती

हादसे में अभिषेक कुशवाहा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मनीष वंशकार गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को बुलाकर मनीष को पनागर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद उसकी हालत गंभीर बताई और उसे जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।


ट्रक चालक फरार, वाहन जब्त

हादसे की सूचना मिलते ही पनागर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने ट्रक को गोसलपुर बाईपास से जब्त कर लिया है। हालांकि, हादसे के तुरंत बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।


पुलिस का बयान

पनागर थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार के अनुसार,

“प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया है कि ट्रक चालक ने अचानक दाहिनी ओर मुड़ने की कोशिश की, जिससे बाइक उसकी चपेट में आ गई। इस दौरान दोनों युवक उछलकर दूर जा गिरे। मामले में ट्रक को कब्जे में लेकर फरार चालक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जा रही है।”


परिवार और गांव में पसरा मातम

मृतक अभिषेक कुशवाहा, जो कि एक निजी कंपनी में कार्यरत था, के निधन की खबर मिलते ही उसके परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। गांव में भी गमगीन माहौल है। पुलिस ने अभिषेक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर, परिवार को सूचना दे दी है।

Anganwadi Holi Celebration: दंतेवाड़ा के आंगनबाड़ी में नन्हे बच्चों की मस्ती भरी होली

Anganwadi Holi Celebration: आंगनबाड़ी केंद्र में रंगों संग झूमे नन्हे कदम Anganwadi

HOLI SONGS: बॉलीवुड में होली गीतों की शुरुआत: 1940 की ‘औरत’ से रंगीन परंपरा तक

HOLI SONGS: भारतीय सिनेमा में होली सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि संगीत,

Rajasthan Holi Traditions: पत्थरमार से फूलों की होली तक, जानिए राजस्थान की 13 अनोखी परंपराएं

Rajasthan Holi Traditions: राजस्थान अपनी सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं और उत्सवधर्मिता के

Agriculture Success Story : अन्नदाता ही हैं मध्यप्रदेश के भाग्य विधाता : मुख्यमंत्री

डिजिटल डेस्क, स्वदेश न्यूज Agriculture Success Story : भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन

DeepakKamboj SirsaNews : सीएम सैनी ने युवा कोच दीपक कंबोज को किया सम्मानित, दिव्यांग क्रिकेट को दिलाई नई पहचान

रिपोर्ट: राजरतन पारीक DeepakKamboj SirsaNews : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

ReengusDhulandi2026 : रींगस में धूलंडी की मची धूम, शवयात्रा और बारात बनीं आकर्षण का केंद्र

रिपोर्ट- सुमन ReengusDhulandi2026 : राजस्थान के रींगस शहर में धूलंडी का पर्व

Chhapra: अनियंत्रित बुलेट पेड़ से टकराई, इलाज के अभाव में तड़प-तड़प कर हुई युवक की मौत

रिपोर्ट: पवन कुमार सिंह Chhapra सारण जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र में

Sasaram: नगर थाने में ही रणक्षेत्र बन गया परिसर, पुलिस की मौजूदगी में भिड़े दो गुट

Report: Avinash shrivastva Sasaram रोहतास जिले के सासाराम नगर थाने में मंगलवार

Holi Wishes: MP के खाद्य मंत्री ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

Holi Wishes: मध्यप्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविन्द

Holi Security Flag March: होली पर्व पर भानुप्रतापपुर में पुलिस का फ्लैग मार्च

Holi Security Flag March: संवेदनशील क्षेत्रों में मार्च कर दिया सुरक्षा का

Unnao : आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, मासूम समेत दो की मौत, 9 घायल

Report: Anmol kumar Unnao उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे