छतरपुर के कुर्राहा गांव में 10 साल से बंद था कुआं, अंदर उतरे चार लोगों की दम घुटने से मौत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

छतरपुर के गढी मलहारा गांव में कुएं में गिरा हथौड़ा निकालने उतरा युवक बेहोश हो गया। जब उसके परिवार के तीन अन्‍य लोग भी कुएं उसे बचाने उतरे तो उनकी भी हालत खराब हो गईा पुलिस ने रेेस्‍क्‍यू कर जब निकाला और अस्‍पताल भेजा। लेकिन अस्‍पताल में चारों को मरा हुआ घोषित कर दिया।

नईदुनिया प्रतिनिधि, छतरपुर। गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुर्राहा गांव में एक कुएं में उतरने से चार लोग बेहोश हो गए। जहरीली गैस के कारण दो की मौके पर मौत हो गई दो लोगों ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार कुर्राहा गांव के गुरार मोहल्ला में एक घर में बने सकरे कुएं में पहले घर के मालिक अपने गिरे हुए हथौड़े को निकालने के लिए उतरे थे। इसके बाद वह बेहोश हो गए। इसके बाद उनके ही परिवार के एक और सदस्य उतरे और उसके बाद मोहल्ले के दो और लोग कुएं में उतर गए। एक-एक करके सभी लोग जब कुएं से बाहर नहीं आए तो हड़कंप मच गया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू कर चारों को निकाला बाहर

घटना की जानकारी गढ़ीमलहरा थाना पुलिस को दी गई। इसके बाद गढ़ीमलहरा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तत्काल रेस्क्यू कराया। रेस्क्यू के बाद चारों लोग गंभीर हालत में मिले। सभी को एंबुलेंस एवं एफआरबी की मदद से जिला अस्पताल लाया गया। लेकिन अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

10 साल से बंद था कुंआ, रिस रही थी गैस

स्थानीय लोगों का कहना है कि कुआं लगभग 10 साल से बंद था और कुएं में जहरीली गैस का रिसाव हो रहा था, जिसके कारण चार लोगों की मौत हो गई। मामले को लेकर सीएमएचओ आरपी गुप्ता ने घटना की पुष्टि कर कहा कि जांच में कुएं में गैस रिसाव होना पाया गया है।

Mathura यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: बस से उतरे यात्रियों को कंटेनर ने रौंदा, 6 की दर्दनाक मौत

रिपोर्ट, खन्ना सैनी Mathura : यमुना एक्सप्रेसवे पर शनिवार तड़के एक हृदयविदारक

Haridwar Mega Cleanliness Drive: हरिद्वार में मेगा सफाई अभियान की शुरुआत

Haridwar Mega Cleanliness Drive: हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर शनिवार

PM Malaysia Visit: PM मोदी दो दिन के मलेशिया दौरे पर रवाना 8 साल बाद यात्रा, जाकिर नाइक का मुद्दा उठेगा

PM Malaysia Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार सुबह दो दिन के आधिकारिक

Swadesh Agenda: ‘घूसखोर पंडत’ पर बवाल, सड़क से कोर्ट तक संग्राम !

By: Pramod Shrivastav Swadesh Agenda: आज स्वदेश एजेंडा में बात करेंगे -

T20 WC 2026: आज से T20 विश्व कप का आगाज़, भारत की पहली भिड़ंत USA से

T20 WC 2026 आज से शुरु होने जा रहा है, भारत अपना

Dollar Scam Gwalior: डॉलर का सपना… और 4.55 लाख की चपत!

Dollar Scam Gwalior: शहर के नाका चन्द्रवदनी इलाके में साइबर ठगी का

JH News 07-02-2026: जानें JH की 10 बड़ी खबरें

JH News 07-02-2026: 1. चाईबासा में छज्जा गिरामंगलहाट परिसर में छज्जा गिरने

CG News 07-02-2026: जानें CG की 10 बड़ी खबरें

CG News 07-02-2026: 1. सोने की कैंची से प्रधानमंत्री के बाल काटने

MP News 07-02-2026: जानें MP की 10 बड़ी खबरें

MP News 07-02-2026: 1. इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी नेशनल समिटइंदौर में आज से शुरू

Horoscope 07-02-2026: जानें आज का राशिफल

Horoscope 07-02-2026: मेष राशिआपकी कार्यक्षमता बेहतर रहेगी और निर्णय सोच-समझकर लेंगे। किसी