,

केरल में निपाह वायरस से 14 साल के लड़के की मौत, विपक्षी सांसद शशि थरूर ने कर दी ये बड़ी मांग

केरल में निपाह वायरस का कहर सामने आ रहा है। मल्लपुरम जिले में निपाह वायरस से संक्रमित मिले 14 वर्षीय लड़के की निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। बता दें शनिवार को सरकार ने अलर्ट जारी कर दिया था। वहीं नाबालिग के संपर्क में आए लोगों के बचाव के लिए केरल ने पुणे एनआईवी से आस्ट्रेलिया से खरीदी गई मोनाक्लोनल एंटीबॉडी मंगाई है। स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने दी ये जानकारी
केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि निपाह वायरस का इलाज करा रहे बालक की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि बालक 12 मई को निजी क्लीनिक में इलाज कराने पहुंचा था। 15 मई को उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उसे पेरिंथलमन्ना के निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां भी ठीक न होने पर बालक को कोझिकोड के निजी अस्पताल में भेजा गया। केरल में सितंबर 2023 के बाद इस संक्रमण का मामला फिर से सामने आया था। केरल सरकार ने कान्टेक्ट ट्रेसिंग शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही उच्च जोखिम वाले संपर्क को आइसोलेट कर दिया गया है। उनके नमूनों को परीक्षण के लिए भेजा गया है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पिछली बार आस्ट्रेलिया से मोनाक्लोनल एंटीबॉडी खरीदी गई थी, जिनको पुणे एनआईवी में रखा गया था, वे आज केरल पहुंच जाएंगीं।

विपक्ष ने की ये मांग
केरल में निपाह संक्रमण का मामला सामने आने के बाद कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि यह दुखद है। हम युवक के ठीक होने की प्रार्थना करते हैं। केरल पहले भी इस वायरस से निपट चुका है। लेकिन यह विडंबना पूर्ण है कि जिस राज्य में स्वास्थ्य सुविधाएं सबसे बेहतर मानी जाती हैं, उस राज्य में इस बीमारी का इतना प्रसार है। मगर हमें भरोसा है कि अगर कोई इस वायरस से प्रभावीपूर्ण ढंग से निपट सकता है तो वह केरल ही है।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: मंगलवार, 22 सितंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Bhagalpur News: भागलपुर के केलापुर बहियार में डाड़ के पानी से दो नाबालिग बच्चियों के शव बरामद

रिपोर्ट: संजीव कुमार शर्मा Bhagalpur News कजरैली थाना क्षेत्र के केलापुर बहियार

UPITS 2026: छह देशों की भागीदारी से बनेगा ग्लोबल बिजनेस कनेक्ट

UPITS 2026: उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो का चौथा संस्करण 25 से

Gogatpur Village Issues: विकास के दावों के बीच गोघटपुर की बदहाल व्यवस्थाओं पर उठे सवाल

Report: Pradeep Bansal Gogatpur Village Issues समीपवर्ती ग्राम गोघटपुर में मूलभूत सुविधाओं

Madhupur School Van Accident: स्कूल वैन दुर्घटनाग्रस्त, आधा दर्जन से अधिक छात्र घायल

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur School Van Accident पाथरोल थाना क्षेत्र के चोरमारा

Hatpipliya Road Project: हाटपिपल्या को 98 करोड़ की सड़क की सौगात, 70 हजार ग्रामीणों को मिलेगा फायदा

Hatpipliya Road Project: मध्य प्रदेश के देवास जिले के हाटपिपल्या क्षेत्र में

MP Building Development Corporation: 763 परियोजनाओं पर चल रहा 10,994 करोड़ का काम

MP Building Development Corporation: बैठक में भवन विकास निगम के प्रबंध संचालक