,

आज ही सीएम पद की शपथ लेंगे हेमंत सोरेन, राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी हुई हमलावर

- Advertisement -
Ad imageAd image

झारखंड के राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन ने हेमंत सोरेन को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया है। इस बात की जानकारी राजभवन के अधिकारियों ने गुरुवार (4 जुलाई) को दी। बता दें कि हेमंत सोरेन आज ही राज्य के 13 वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह शाम के करीब 5 बजे राजभवन में आयोजित होगा। राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक, इस साल के आखिरी में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले नेतृत्व में बदलाव बेहद ही अहम माना जा रहा है।

शपथ से पहले हेमंत सोरने ने क्या कहा?

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, इससे पहले जेएमएम के नेता ने दावा किया था कि हेमंत सोरेन सात जुलाई को सीएम पद की शपथ लेंगे। शपथ की तारीख आने के बाद हेमंत सोरेन ने एक्स पर लिखा, ”हर अन्याय को पता है कि एक दिन उसे न्याय परास्त करेगा। जय झारखंड।”

उन्होंने एक और पोस्ट में लिखा, ”महामहिम राज्यपाल महोदय का धन्यवाद। विरोधियों द्वारा रची गई लोकतंत्र विरोधी साजिश के अंत की शुरुआत हो गई है। सत्यमेव जयते।”

हेमंत सोरने की पत्नी कल्पना सोरेन ने क्या कहा?

वहीं हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने कहा, ”लोकतंत्र की अंततः जीत हुई। 31 जनवरी 2024 से शुरू हुई अन्याय को अब सही मायनों में न्याय मिलने की शुरुआत हुई है। जय झारखंड।”

ईडी ने 31 जनवरी को किया था गिरफ्तार

जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ईडी ने हेमंत सोरेन को 31 जनवरी को गिरफ्तार किया था। उन्होंने जांच एजेंसी की हिरासत में ही सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था और इस पद की कमान चंपई सोरेन को सौंप दी थी। इसी मामले में झारखंड हाई कोर्ट ने हेमंत सोरेन को 28 जून को जमानत दी थी। जमानत पर बाहर आने के बाद से ही सोरेन के फिर से मुख्यमंत्री बनने की अटकलें लगाई जाने लगी। अब एक बार फिर से सोरने सीएम पद की शपथ लेने जा रहे हैं। बीते दिन यानी 3 जुलाई को इंडिया गठबंधन के विधायकों और नेताओं की बैठक हुई। इस बैठक में हेमंत सोरेन को विधायक दल का नेता चुना गया। इसके बाद हेमंत सोरेन और चंपई सोरेन अन्य नेताओं के साथ राजभवन पहुंचे। चंपई सोरेन ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और हेमंत सोरेन ने सरकार बनाने का दावा पेश किया।

बीजेपी का जेएमएम पर निशाना

चुनाव से पहले चंपई सोरेन के इस्तीफे को विपक्षी पार्टी यानी बीजेपी ने बड़ा मुद्दा बनाया है। झारखंड बीजेपी के सह प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा ने एक्स पर लिखा, \’\’मुख्यमंत्री के पद से गरिमा के साथ एक विदाई। चंपई सोरेन आपको मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।\’\’ वहीं गोड्डा से सांसद निशिकांत दुबे ने कहा था, \’\’झारखंड में चंपई सोरेन युग समाप्त, परिवारवादी पार्टी में परिवार के बाहर के लोगों का कोई राजनीतिक भविष्य नहीं है। काश आंदोलनकारी मुख्यमंत्री बिरसा भगवान से प्रेरित होकर भ्रष्टाचारी हेमंत सोरेन जी के खिलाफ खड़े हो पाते?\’\’

Ye Pade – अमृत उद्यान: राष्ट्रपति भवन का शानदार गार्डन आम जनता के लिए खुला

समंथा रुथ प्रभु का इंस्टाग्राम पोस्ट: क्या यह राज निदिमोरु के साथ रिश्ते का इशारा है?

Shikohabad Accident: शिकोहाबाद में करंट लगने से मजदूर की मौत, पोस्टमार्टम के लिए निजी एंबुलेंस का सहारा

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Shikohabad Accident फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र

Train Accident: छपरा-सिवान रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, पहचान में जुटी पुलिस

रिपोर्टर: पवन कुमार सिंह Train Accident बिहार के छपरा-सिवान रेलखंड पर बुधवार

Khabar hatke: 15 हजार से हुई शुरुआत, 3 साल में 1 करोड़ पार; IT नौकरी छोड़ने वाले इस कपल की कहानी चौंका देगी

Khabar hatke: आईटी सेक्टर की अच्छी-खासी नौकरी छोड़कर कंटेंट क्रिएशन की दुनिया

क्रिकेट छोड़ नौकरी करने लगे Ishan Kishan? गले में RBI का ID कार्ड देखकर फैंस रह गए हैरान, सामने आई पूरी सच्चाई

Ishan Kishan: भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन हाल ही में

Fatehpur Police Encounter: फतेहपुर में पुलिस मुठभेड़, 25 हजार का इनामिया बदमाश गिरफ्तार

Fatehpur Police Encounter जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस

Trump पर हमले की आशंका, गोल्फ कोर्स के पास हथियारों के साथ संदिग्ध गिरफ्तार

Trump: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा को लेकर एक बार

India Bangladesh Relations: भारत ने शेख हसीना के कार्यक्रम से बनाई दूरी, बांग्लादेश ने कहा- रिश्ते खराब नहीं करना चाहते

India Bangladesh Relations: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की प्रस्तावित प्रेस