,

अरुणाचल प्रदेश में पेमा खाडू के नेतृत्व BJP ने हासिल की एकतरफा जीत, 60 में से 46 सीटों पर जमाया कब्जा

लोकसभा चुनाव के नतीजों के इंतजार के बीच आज यानी 2 जून को अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा की मतगणना चालू है. बात करें अरुणाचल प्रदेश की तो वहां एक बार फिर भाजपा एकतरफा जीत की ओर है. 10 सीटों पर निर्विरोध जीत हासिल करने के साथ बीजेपी ने 46 सीट जीती हैं. वहीं कांग्रेस को मात्र एक सीट पर जीत मिली है.

बीजेपी कार्यालय में जीत का जश्न

चुनाव आयोग के मुताबिक अरुणाचल प्रदेश में 46 सीटों को भाजपा ने जीत लिया है. वहीं, एनपीईपी ने पांच सीट पर जीत हासिल की है, पीपीए दो पर जीती है. वहीं एनसीपी तीन सीट पर जीती है तो कांग्रेस मात्र एक सीट पर ही विधायक बैठा सकी. वहीं तीन निदर्लीय विधायकों ने भी जीत हासिल की है.

ऐसा था 2019 चुनाव का हाल

अरुणाचल प्रदेश में पिछले विधानसभा चुनाव (2019 में) बीजेपी ने 41 सीटों पर जीत हासिल की थी और उसका वोट शेयर 50.86 फीसदी था. सीटों के मामले में दूसरे नंबर पर जेडी(यू) रही थी, जिसे सात सीटों पर विजय प्राप्त हुई थी. हालांकि, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली पार्टी का वोट शेयर 9.88 फीसदी ही था. तीसरे पायदान पर 14.56 फीसदी वोटों के साथ नेशनल पीपल्स पार्टी (एनपीपी) को पांच, चौथे स्थान पर 16.85 वोटों के साथ इंडियन नेशनल कांग्रेस को चार और पांचवें नंबर पर 1.73 फीसदी वोटों के साथ पीपल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल को एक सीट हासिल हुई थी.

4 फरवरी 2025 का राशिफल: जानिए क्या कहती हैं आपकी राशियाँ

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में युवक ने…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. दिवाली के लिए रायपुर में…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में युवक ने…

Aaj ka Rashifal: जानें दिवाली पर कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: रविवार, 8 नवंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Lawrence Bishnoi गैंग को बड़ा झटका, अमेरिका में गिरफ्तार हुआ मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हैरी बॉक्सर

Lawrence Bishnoi: लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े कुख्यात गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को…