,

कोरबा में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जहर सेवन का संदेह

- Advertisement -
Ad imageAd image
Young man dies under suspicious circumstances in Korba, suspicion of poisoning

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। बेहरामर हटी निवासी 20 वर्षीय आकाश कुमार चौहान की सोमवार रात अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया।

परिजनों के अनुसार, रात करीब 11 बजे आकाश की हालत अचानक खराब हुई और वह उल्टी करने लगा। परिजन तत्काल उसे उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि युवक ने किसी प्रकार का जहरीला पदार्थ सेवन किया है। हालत गंभीर होने के चलते डॉक्टरों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन देर रात उसकी मृत्यु हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। आकाश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि आकाश ने आत्महत्या की है या घटना के पीछे कोई और कारण है।

फिलहाल पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि युवक की मौत के पीछे की वास्तविक वजह का पता लगाया जा सके। आकाश की असमय मौत से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की