बड़सर के यशपाल सिंह भारतीय सेना में बने लेफ्टिनेंट, 23 वर्षों की सेवा के बाद हासिल की बड़ी उपलब्धि

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

हमीरपुर: हमीरपुर जिले की बड़सर विधानसभा के वल्ह पटियाला गांव के निवासी यशपाल सिंह ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। वर्ष 2002 में टेक्निकल ट्रेड में भर्ती हुए यशपाल ने बीते 23 वर्षों की उत्कृष्ट सेवा, अनुशासन और कड़ी मेहनत के दम पर अधिकारी रैंक प्राप्त कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। उनकी इस कामयाबी से क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।यशपाल सिंह की प्रारंभिक शिक्षा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिझड़ी में हुई। बचपन से ही परिश्रम और अनुशासन को जीवन का मूल मंत्र मानने वाले यशपाल ने जमा दो की परीक्षा पास करने के तुरंत बाद सेना में चयन प्राप्त किया था।

यह उनके सैन्य जीवन की पहली सफलता थी, जिसके बाद उन्होंने लगातार मेहनत और समर्पण के साथ आगे बढ़ते हुए विभिन्न तैनातियों पर उत्कृष्ट कार्य किया।लंबे समय से सेवा दे रहे यशपाल ने अपने नेतृत्व कौशल और दक्षता के दम पर लेफ्टिनेंट का कमीशन क्वालीफाई किया, जो उनके अथक परिश्रम और देश सेवा के प्रति समर्पण का प्रमाण है। उनके पिता सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त हैं, जबकि माता डाक विभाग में कार्यरत हैं। बेटे की उपलब्धि से परिवार अत्यंत प्रसन्न और गर्वित है।

परिजनों ने बताया कि यशपाल हमेशा परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन करते आए हैं। उनकी सफलता सेना में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। यह उपलब्धि संदेश देती है कि साधारण पृष्ठभूमि से आने वाला व्यक्ति भी दृढ़ निश्चय और निरंतर प्रयासों से बड़े लक्ष्य प्राप्त कर सकता है।बड़सर विधानसभा क्षेत्र के विधायक इंद्र दत्त लखनपाल सहित स्थानीय लोगों, पंचायत प्रतिनिधियों और जनप्रतिनिधियों ने यशपाल सिंह को लेफ्टिनेंट बनने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।

holi spl hasya hathauda : होली का हुड़दंग, हुलिया और गुझिया…!

by: vijay nandan भैया, होली हमारे देश का ऐसा महान त्योहार है,

Bokaro : बुराई पर अच्छाई की जीत का संकल्प, आज आधी रात को होगा होलिका दहन

Report: sanjeev kumar Bokaro लौह नगरी बोकारो में आज रंगों के महापर्व

Nawada : वायुसेना के जांबाज संजय कुमार को नम आंखों से विदाई, सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

रिपोर्ट: ऋषभ कुमार Nawada सिरदला प्रखंड के लौंद चमोथा हाट निवासी भारतीय

Ratlam: धू-धू कर जला सीएनजी ऑटो, टला बड़ा हादसा; म्यूजिक सिस्टम और स्कूल सामग्री खाक

रिपोर्ट: शैलेंद्र पारे Ratlam जिले के सैलाना रोड स्थित धामनोद बायपास पर

Drug Trafficking: विश्रामपुर तहसील का चपरासी लग्जरी कार में नशीली टैबलेट बेचते गिरफ्तार

Drug Trafficking: सरगुजा आबकारी टीम की बड़ी कार्रवाई, 608 नग नशीला टैबलेट

Sheikhpura: होली पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 117 संवेदनशील केंद्रों पर मजिस्ट्रेट तैनात

रिपोर्टर:-रंजन कुमार Sheikhpura आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण में

AAP workers: शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल के बरी होने पर भोपाल में आप कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी

AAP workers: दिल्ली, पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के शराब घोटाले में कोर्ट

Bahraich : जमीन के पैसों की सनक में युवक बना ‘कसाई’, माता-पिता समेत चार की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या

रिपोर्ट-; शबीहूल हसनैन, Bahraich । जिले के रूपईडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत बसंतपुर

Ghaziabad: सलीम वास्तिक पर हमला करने वाला मुख्य आरोपी जीशान ढेर

Ghaziabad दिल्ली से सटे लोनी इलाके में पूर्व मुस्लिम (Ex-Muslim) सलीम वास्तिक

Morena: अपराधी के कंधे पर ‘सवार’ खाकी, जन्मदिन का जश्न मनाते TI हुए सस्पेंड

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Morena । आमतौर पर पुलिस चोरों के पीछे