,

दुनिया की पहली AI मंत्री: अल्बानिया ने भ्रष्टाचार से निपटने के लिए वर्चुअल ‘डिएला’ को सौंपी जिम्मेदारी

दुनिया की पहली AI मंत्री: अल्बानिया ने भ्रष्टाचार से निपटने के लिए वर्चुअल ‘डिएला’ को सौंपी जिम्मेदारी

BY: MOHIT JAIN

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस अब सिर्फ टेक्नोलॉजी और बिजनेस तक सीमित नहीं रहा। सरकारें भी पारदर्शिता बढ़ाने और भ्रष्टाचार कम करने के लिए इसका इस्तेमाल करने लगी हैं। इसी दिशा में अल्बानिया ने दुनिया की पहली AI मंत्री ‘डिएला’ को नियुक्त कर इतिहास रच दिया है।

प्रधानमंत्री एडी रामा ने बताया कि डिएला वर्चुअल कैबिनेट सदस्य होंगी। वह शारीरिक रूप से मौजूद नहीं, बल्कि एक AI-जनरेटेड बॉट हैं, जिसका मुख्य काम सरकारी ठेकों को 100% करप्शन-फ्री बनाना और सिस्टम में पारदर्शिता लाना है।

कौन हैं ‘डिएला’?

  • डिएला का मतलब अल्बानियाई भाषा में “सूर्य” होता है।
  • जनवरी 2025 में इन्हें सबसे पहले ई-अल्बानिया प्लेटफॉर्म पर AI-ऑपरेटेड डिजिटल असिस्टेंट के रूप में लॉन्च किया गया था।
  • यह प्लेटफॉर्म नागरिकों को दस्तावेज़ और सरकारी सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराता है।
  • पारंपरिक अल्बानियाई पोशाक में दिखने वाली डिएला ने अब तक 36,600 डिजिटल डॉक्यूमेंट जारी करने में मदद की और लगभग 1,000 सेवाएं प्रदान की हैं।

भ्रष्टाचार से जूझ रहा है अल्बानिया

अल्बानिया लंबे समय से सरकारी ठेकों में भ्रष्टाचार और अंतरराष्ट्रीय अपराधों के आरोपों से घिरा रहा है। ड्रग्स व हथियारों की तस्करी से जुड़े अपराधियों के लिए यह देश एक बड़ा ठिकाना माना जाता है। यही वजह है कि सरकार ने डिएला को जिम्मेदारी देकर पारदर्शिता की दिशा में बड़ा संदेश दिया है।

क्या संविधान में AI मंत्री का प्रावधान है?

राष्ट्रपति बाजराम बेगाज ने प्रधानमंत्री रामा को नई सरकार बनाने का काम सौंपा है। मीडिया के सवाल पर राष्ट्रपति ने सीधे जवाब नहीं दिया कि AI मंत्री की नियुक्ति संविधान के खिलाफ है या नहीं।
रामा की सोशलिस्ट पार्टी ने हाल ही के चुनाव में 140 में से 83 सीटें जीतकर लगातार चौथी बार सत्ता संभाली है। हालांकि, संविधान में बदलाव के लिए 93 सीटें जरूरी होती हैं।

EU सदस्यता की तैयारी

अल्बानिया की सोशलिस्ट पार्टी का दावा है कि वह अगले पांच साल में देश को यूरोपीय संघ (EU) की सदस्यता दिला सकती है। 2027 तक बातचीत पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है। विपक्षी दलों का मानना है कि देश अभी इसके लिए तैयार नहीं है।
भ्रष्टाचार और संगठित अपराध पर काबू पाना ही अल्बानिया की EU सदस्यता के लिए सबसे बड़ी शर्त है। डिएला की नियुक्ति को इसी दिशा में उठाया गया अहम कदम माना जा रहा है।

अल्बानिया ने AI मंत्री ‘डिएला’ को वर्चुअली नियुक्त कर सरकारी ठेकों में पारदर्शिता लाने और भ्रष्टाचार खत्म करने की नई शुरुआत की है। यह कदम न केवल तकनीकी दृष्टि से ऐतिहासिक है, बल्कि देश के यूरोपीय संघ में शामिल होने के प्रयासों के लिए भी अहम साबित हो सकता है।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 29 नवंबर 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Varanasi News : जो कल तक चोर थे आज दरोगा बनने का कर रहे ढोंग: सीएम योगी

Varanasi News : वाराणसी में एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने…

Canada में हिजाब, पगड़ी और क्रॉस पहनने पर रोक बरकरार, सुप्रीम कोर्ट ने क्यूबेक के बिल 21 को दी मंजूरी

Canada: कनाडा के क्यूबेक प्रांत में सरकारी कर्मचारियों के धार्मिक प्रतीक पहनने…

CG: सांसद लक्ष्मी वर्मा सड़क हादसे में घायल; जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.

CG: 1. सड़क हादसे में सांसद लक्ष्मी वर्मा का हाथ फ्रैक्चर, गनमैन…

MP: मोबाइल स्कैम से लेकर शीतलहर तक; जानिए प्रदेश के ताजा अपडेट

MP: 1. पुराने मोबाइल खरीदने के बहाने साइबर ठगी, निजी फोटो और…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 28 नवंबर 2026, शनिवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Tribal Protest : आदिवासी समाज का ऐलान, सरकार की परीक्षा, जल-जंगल-जमीन पर फिर सिय़ासी संग्राम

रिपोर्ट- हिमांशु पटेल Tribal Protest : रायपुर, छत्तीसगढ़ में आदिवासी आंदोलन के…

PDA Manifesto : अखिलेश का दांव, कितना बदलेगा चुनाव, प्रणपत्र को BJP ने बताया ढकोसला पत्र

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव PDA Manifesto : लखनऊ, उत्तर प्रदेश की चुनावी बिसात...…

Jharkhand News : जमशेदपुर पहुंचे सीएम सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की माताजी को दी श्रद्धांजलि

Jharkhand News : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज जमशेदपुर के घोड़ाबांधा स्थित झारखंड…