,

पीडीएस संचालक की मनमानी से परेशान महिलाओं ने कलेक्ट्रेट में किया विरोध प्रदर्शन

- Advertisement -
Ad imageAd image

रिपोर्टरः उमेश डहरिया

कोरबा: उचित मूल्य की दुकान की अनियमितताओं से परेशान ग्राम भाठीकुंडा की सैकड़ों महिलाएं शुक्रवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचीं। इन महिलाओं का कहना है कि उन्हें पिछले तीन महीनों से राशन नहीं मिल रहा, जिससे उनके परिवारों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

राशन न मिलने से ग्रामीण परेशान

ग्रामीणों के अनुसार, गांव के 300 से अधिक परिवार सरकारी राशन पर निर्भर हैं, लेकिन उन्हें चावल का वितरण बंद कर दिया गया है। महिलाओं ने आरोप लगाया कि जब वे राशन लेने जाती हैं तो डिजिटल मशीन में फिंगरप्रिंट स्कैन करवा लिया जाता है, लेकिन उसके बाद भी राशन नहीं दिया जाता।

संचालक पर गोलमोल जवाब देने का आरोप

महिलाओं का कहना है कि जब वे दुकान संचालक से इस बारे में पूछती हैं, तो उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिलता और हर बार कोई न कोई बहाना बना दिया जाता है।

जिलाधीश से लगाई न्याय की गुहार

आक्रोशित महिलाओं ने जिलाधीश से इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप करने की मांग की और उचित मूल्य की दुकान पर हो रही अनियमितताओं की जांच कर सख्त कार्रवाई करने की अपील की

प्रशासन ने दिया जांच का आश्वासन

कलेक्ट्रेट पहुंचे अधिकारियों ने महिलाओं को समस्या के जल्द समाधान का भरोसा दिलाया और संबंधित विभाग को इस मामले की जांच के आदेश देने की बात कही

भारी वाहन की टक्कर से युवक की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने किया चक्काजाम..यह भी पढ़े

Madhupur Hospital: नवजात की मौत के बाद अस्पताल पर लापरवाही का आरोप, परिजनों ने थाने में दिया आवेदन

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur Hospital मधुपुर अनुमंडलीय अस्पताल में एक नवजात की

Patna Firing News: पटना में युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, CCTV में कैद हुई वारदात

Patna Firing News राजधानी पटना के रामकृष्णा नगर थाना क्षेत्र स्थित भूपतिपुर

Kolkata Car Accident: ड्राइविंग सीखते समय दर्दनाक हादसा: तालाब में गिरी कार, महिला की मौत

Kolkata Car Accident पश्चिम बंगाल के केष्टपुर प्रफुल्ल कानन इलाके में कार

इमरान हाशमी की फिल्म Awarapan 2 की जबरदस्त एडवांस बुकिंग, सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ पीछे

Awarapan 2: इमरान हाशमी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘आवारापन 2’ 14 अगस्त 2026

Balochistan में पाकिस्तानी हवाई हमलों का दावा, 30 नागरिकों की मौत; F-16 से बमबारी का आरोप

Balochistan: पाकिस्तान के बलूचिस्तान में सेना और बलूच विद्रोही संगठनों के बीच