Women Empowerment: ग्राम पंचायतें करेंगी ‘महतारी सदन’ का निर्माण

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Women Empowerment: Gram Panchayats will construct 'Mahtari Sadan'

Women Empowerment: ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब ग्राम पंचायतें ‘महतारी सदन’ के निर्माण की क्रियान्वयन एजेंसी बनेंगी। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने इस संबंध में नई मार्गदर्शिका जारी कर दी है।

राज्य सरकार ने 368 महतारी सदनों के निर्माण के लिए 100 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। प्रत्येक सदन के निर्माण पर 30 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।

Women Empowerment:पंचायतें बनेंगी क्रियान्वयन एजेंसी, 6–8 माह में कार्य पूर्ण करना अनिवार्य

नई गाइडलाइन के अनुसार, महतारी सदन निर्माण की जिम्मेदारी संबंधित ग्राम पंचायतों को सौंपी जाएगी। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान करेंगे।

निर्माण कार्य को 6 से 8 माह के भीतर पूरा करना अनिवार्य किया गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि समय-सीमा का पालन नहीं होने पर जिम्मेदारी तय की जाएगी।

Women Empowerment: महिलाओं की बैठकों और प्रशिक्षण का केंद्र बनेगा महतारी सदन

महतारी सदन का उपयोग ग्रामीण महिलाओं की बैठक, प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूह की गतिविधियों और विभिन्न आजीविका कार्यक्रमों के संचालन के लिए किया जाएगा। इसका उद्देश्य गांव स्तर पर महिलाओं को संगठित कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।

READ ALSO: Chirmiri Racket: चिरमिरी में सट्टे का कुख्यात आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

अब तक 137 महतारी सदनों का निर्माण पूरा हो चुका है, जबकि शेष भवन निर्माणाधीन हैं। सरकार की यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में Women Empowerment को नई दिशा देने वाली मानी जा रही है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Bhopal: MP में डॉ. मोहन यादव सरकार की नीतियों से महिला उद्यमिता में आया क्रांतिकारी उछाल

Bhopal प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'महिला सशक्तिकरण' और 'वोकल फॉर लोकल' के

Bhopal: MP में डॉ. मोहन यादव सरकार की नीतियों से महिला उद्यमिता में आया क्रांतिकारी उछाल

Bhopal प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'महिला सशक्तिकरण' और 'वोकल फॉर लोकल' के

Gold-Silver Price Today : चांदी में जबरदस्त उछाल, सोना भी ₹1.50 लाख के पार

Gold-Silver Price Today : नई दिल्ली, शुक्रवार को सोना और चांदी की

Kumbh Mela की वायरल लव स्टोरी में ट्विस्ट, नाबालिग निकली मोनालिसा, पति पर दर्ज POCSO केस

Kumbh Mela: कुंभ मेले में चर्चित हुई मोनालिसा की शादी का मामला

Uttarkashi में चारधामा यात्रा से पहले मॉकड्रिल, आपदा से निपटने की तैयारी

Report by: Vinit Kanswal Uttarkashi: चारधाम यात्रा के मद्देनजर जिला प्रशासन पूरी

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स बनाम आरसीबी आज, गुवाहाटी में होगा मुकाबला

IPL 2026: आईपीएल 2026 का 16वां मुकाबला आज राजस्थान रॉयल्स और रॉयल

MP Deputy CM ने की नहर परियोजनाओं की समीक्षा , किसानों तक जल्द पानी पहुंचाने के निर्देश

MP Deputy CM: उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने रीवा स्थित सर्किट हाउस