,

भानुप्रतापपुर में महिला के साथ मारपीट, वीडियो वायरल

Woman beaten up in Bhanupratappur, video goes viral

रिपोर्टर: अभिषेक सिंह

भानुप्रतापपुर के वार्ड क्रमांक 1 संजयपारा में एक महिला के साथ सरेआम मारपीट का मामला सामने आया है। 55 वर्षीय जैलेन्द्री नामक महिला ने शारदा बेसरा नाम की महिला पर गाली-गलौच और मारपीट का गंभीर आरोप लगाया है। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग मारपीट कर रही महिला को छुड़ाते नजर आ रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, जैलेन्द्री अपने घर में थी, तभी शारदा बेसरा बॉल मांगने आई। जैलेन्द्री ने कहा कि उसके बच्चे दुकान के सामने खेलते हैं और बॉल दुकान के शटर से टकराती है, जिससे परेशानी होती है। इस पर शारदा नाराज़ हो गई और विवाद गाली-गलौच तक पहुंच गया। देखते ही देखते शारदा ने जैलेन्द्री पर हाथ, मुक्के और लातों से हमला कर दिया।

घटना घर के बाहर हुई, जिसे आसपास के लोगों ने हस्तक्षेप कर रोकने की कोशिश की। मारपीट में जैलेन्द्री को चेहरे और दाहिने हाथ की कोहनी पर गंभीर चोटें आई हैं। घायल अवस्था में वह थाने पहुंची और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और वायरल वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी है। घटना को लेकर क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है, वहीं पीड़ित परिवार ने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Haridwar News: लक्सर में नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री पर FDA का छापा, 10 कुंतल पनीर और सामग्री नष्ट

Haridwar News: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन…

Pakistan Emergency: इमरान खान के गढ़ खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी, क्या शहबाज सरकार का दांव उल्टा पड़ेगा?

Pakistan Emergency: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ…

Ambala News: पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान, अंबाला कैंट में लगा फ्री मेडिकल चेकअप कैंप

Ambala News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में देशभर में…

Chanakya Niti: हर किसी को न बताएं अपनी ये 5 बातें, वरना बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियां जीवन, व्यवहार, मित्रता और सफलता से…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 14 अक्टूबर 2026, बुधवार का दिन कैसा रहेगा? किन…