पाकिस्तान का भारत में विलय होगा या समाप्त? ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ कार्यक्रम में ये क्या बोल गए CM योगी आदित्यनाथ

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

देश 15 अगस्त से एक दिन पहले 14 अगस्त को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ मना रहा है। इस आयोजन पर सत्ताधारी पार्टी के नेता अलग-अलग जगह कार्यक्रमों में उन वीरों को याद कर कहे हैं जिन्होंने देश के बंटवारे के दौरान दुख झेला था। इसी ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ पहुंचे। जहां पर उन्होंने एक कार्यक्रम को संबोधित किया और भारत एवं पाकिस्तान को लेकर दावा करते हुए कहा कि या तो पाकिस्तान का विलय भारत में होगा या वह पूरी तरह खत्म हो जाएगा।

बांग्लादेश के हिंदुओं के बारे में योगी आदित्यनाथ ने व्यक्त की चिंता

राजधानी लखनऊ में ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यूपी के सीएम ने कहा कि कांग्रेस विभाजन की त्रासदी के लिए कभी माफी नहीं मांगेगी। कांग्रेस को जब भी मौका मिला उसने देश का गाला घोंटने का काम किया। सीएम ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए आगे कहा कि इनके पापों की कभी माफी नहीं दी जा सकती है। बांग्लादेश में 1947 में 22 फीसदी हिन्दू थे आज 7 परसेंट रह गए हैं। हमारी सबकी सहानभूति उन हिन्दुओं के साथ होना चाहिए। अखंड भारत का सपना ही इस तरह के घटना का समाधान होगा।

‘दुनिया में कहीं संकट आता है तो..’

भारत-पाकिस्तान बंटवारे को लेकर सीएम योगी ने कहा कि अगर 1947 में भारत के राजनीतिक नेतृत्व के पास मजबूत इच्छाशक्ति होती तो दुनिया की कोई भी ताकत आप्रकृतिक बंटवारा नहीं करा पाती। एक बार फिर से योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस का नाम लेकर कहा कि इन्होंने सत्ता के लोभ में भारत को बर्बाद किया। जब जब इनके पास सत्ता गई है इन्होंने देश के मोल पर राजनीति की है।

बीजेपी नेता ने आगे कहा कि जब 1947 में पंडित नेहरू और कांग्रेस पार्टी तिरंगा लहरा कर जश्न मना रही थी उस समय अनगिनत लोग अपनी मातृभूमि छोड़ने को विवश थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 10 वर्ष की भारत की प्रगति दुनिया को अचंभित करती है। इसलिए जब भी दुनिया में कहीं कोई संकट आता है तो वह भारत की ओर देखती है।

Encroachment Drive Korea District: अतिक्रमण पर मुंह देखा देखी, बैकुंठपुर में कार्रवाई पर उठे सवाल

Encroachment Drive Korea District: कोरिया। कोरिया जिले के बैकुंठपुर नगर में मुख्यमंत्री

Korba House Theft: सुने मकान में लाखों के सोने-जेवरात की चोरी, पुलिस जांच में जुटी

Korba House Theft: मानिकपुर चौकी क्षेत्र के दादर खुर्द रोड स्थित एक

Kedarnath Yatra 2026 Preparations: श्री केदारनाथ धाम यात्रा 2026 की तैयारियों को लेकर प्रशासन की कवायद तेज

Kedarnath Yatra 2026 Preparations: रुद्रप्रयाग। विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम की आगामी

Mathura यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: बस से उतरे यात्रियों को कंटेनर ने रौंदा, 6 की दर्दनाक मौत

रिपोर्ट, खन्ना सैनी Mathura : यमुना एक्सप्रेसवे पर शनिवार तड़के एक हृदयविदारक

Haridwar Mega Cleanliness Drive: हरिद्वार में मेगा सफाई अभियान की शुरुआत

Haridwar Mega Cleanliness Drive: हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर शनिवार