नहीं होने देंगे किसी के भी साथ अन्याय : मुख्यमंत्री

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
cm yogi promotes group marriages

गोरखपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन में आए लोगों से मुलाकात की। सबकी समस्या सुनकर सीएम ने कहा कि वह किसी के भी साथ अन्याय नहीं होने देंगे। हर पीड़ित की समस्या का निराकरण किया जाएगा, सबको न्याय मिलेगा। इसे लेकर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी की समस्या का शीघ्रता से गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित किया जाय।

जनता दर्शन में गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद पहुंचे और एक-एक करके सबकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने करीब 300 लोगों से मुलाकात की। लोगों के प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को संदर्भित करते हुए त्वरित और संतुष्टिपरक निस्तारण का निर्देश देने के साथ लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार हर पीड़ित की समस्या का समाधान कराने के लिए तत्पर और प्रतिबद्ध है। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से कहा कि हर पीड़ित के साथ संवेदनशील रवैया अपनाएं और उनकी समस्याओं का समाधान कर उसे संतुष्ट करें। इसमें किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जमीनी विवाद की शिकायतों पर सीएम योगी ने कहा कि यदि विवाद पारिवारिक हो तो संबंधित पक्षों के बीच वार्ता कराई जाए और बात न बनने पर विधिक कार्यवाही की जाए। यदि कोई दबंग किसी की जमीन पर अवैध कब्जा कर रहा हो तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री के समक्ष जनता दर्शन में कई लोग इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे थे। सीएम योगी ने उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार इलाज के लिए भरपूर मदद करेगी। उनके प्रार्थना पत्रों को अधिकारियों को हस्तगत करते हुए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि इलाज से जुड़ी इस्टीमेट की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूर्ण कराकर शासन में उपलब्ध कराया जाए। राजस्व व पुलिस से जुड़े मामलों को उन्होंने पूरी पारदर्शिता वह निष्पक्षता के साथ निस्तारित करने का निर्देश देते हुए कहा कि किसी के साथ भी नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए।

बच्चों से मिले सीएम योगी, हंसी ठिठोली की, खूब पढ़ने को भी किया प्रेरित
रविवार सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर का भ्रमण करने के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परिजनों के साथ मंदिर आए बच्चों को प्यार, दुलार और आशीर्वाद दिया। बच्चों को अपने पास बुलाकर उनसे बातचीत की। नाम पूछने के साथ हंसी ठिठोली की। उनसे पढ़ाई के बारे में जानकारी ली और खूब पढ़ने के लिए प्रेरित किया। बच्चों को सीएम ने चॉकलेट गिफ्ट कर विदा किया।

पुलवामा हमले की 5वीं बरसी: कब, क्यों और कैसे हुआ यह कायराना हमला?

Illegal gas cylinder: रजौली में अवैध गैस सिलेंडर भंडारण पर छापेमारी, 2 गिरफ्तार

Report by: Rishabh Kumar Illegal gas cylinder: बिहार के रजौली अनुमंडल पदाधिकारी

Sanjeevani Express Ambulance: एमसीबी जिले में 108 संजीवनी एक्सप्रेस एम्बुलेंस सेवा का शुभारंभ, स्वास्थ्य सुविधाओं को मिलेगा बढ़ावा

Sanjeevani Express Ambulance: छत्तीसगढ़ के एमसीबी (मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर) जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को

LSG vs DC मुकाबला आज, जानें पिच और प्लेइंग-11 की खास बातें

LSG vs DC: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का रोमांच अपने चरम

Gujarat Titans को पंजाब किंग्स से पहले मैच में मिली हार, जॉस बटलर रहे सबसे बड़े विलेन

Gujarat Titans और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला

Dhurandhar 2 Worldwide Collection: ‘धुरंधर 2’ ने 13वें दिन पार किया ₹1400 करोड़ का आंकड़ा, चीन में नहीं हुई रिलीज

Dhurandhar 2 Worldwide Collection: निर्देशक आदित्य धर की स्पाई थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर:

PM Awas Yojana Corruption: PM आवास योजना में घूसखोरी का खुलासा, दूसरी किस्त के नाम पर वसूली का आरोप

PM Awas Yojana Corruption: लोरमी जनपद पंचायत क्षेत्र से प्रधानमंत्री आवास योजना

Raipur Knife Attack: रायपुर में फिर चाकूबाजी, पुराने विवाद में युवक पर हमला, हालत गंभीर

Raipur Knife Attack: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर चाकूबाजी

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. 15 अप्रैल से भीषण

Horoscope: 1 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानें सभी 12 राशियों के हाल

Horoscope: ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार 1 अप्रैल 2026 का दिन कई