Vidisha: बिजली विभाग की लापरवाही ने जला दी किसान की मेहनत, शॉर्ट सर्किट से गेहूं की फसल खाक

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Vidisha

Report: Ram Yadav

Vidisha मध्य प्रदेश के विदिशा जिले से एक दुखद खबर सामने आई है, जहाँ ग्यारसपुर तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम बसिया कला में भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में एक किसान की साल भर की मेहनत और गेहूं की पकी-पकाई फसल जलकर राख हो गई। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र के किसानों में रोष और दहशत का माहौल है।

Vidisha देखते ही देखते तीन गांवों तक फैली आग की लपटें

जानकारी के अनुसार, बसिया कला निवासी किसान रंधीर (पिता बाबूलाल मीना) के खेत में रखी गेहूं की कटी हुई फसल में अचानक आग लग गई। दोपहर के समय हवाओं और सूखे चारे के कारण आग ने इतनी तेजी से विकराल रूप धारण किया कि आसपास के तीन गांव भी इसकी चपेट में आ गए। धुएं के गुबार और ऊंची लपटों को देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।

Vidisha पुलिस और ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

आग लगने की सूचना मिलते ही हैदरगढ़ पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस बल और ग्रामीणों ने मिलकर संसाधनों के अभाव के बावजूद कड़ी मशक्कत की। घंटों की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक किसान रंधीर की फसल का बड़ा हिस्सा जलकर राख के ढेर में तब्दील हो चुका था। इससे किसान को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।

Vidisha बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप: जनपद सदस्य

ग्राम बेसिया निवासी जनपद सदस्य कमल सिंह प्रजापति ने घटना के लिए सीधे तौर पर बिजली विभाग को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने बताया कि:

  • दोपहर के समय अचानक बिजली चालू होने से शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे चिंगारी खेत में जा गिरी।
  • विभाग की लापरवाही के कारण ही यह हादसा हुआ है, जिसने कई किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं।
  • पीड़ित किसान ने अब सरकार और प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है।

Read this: Rampur: सुहागरात पर दुल्हन ने दूल्हे को जड़ा थप्पड़, पंचायत में दामाद का फूटा सिर, फिर हुआ ये फैसला

Raipur Murder: रायपुर में मामूली विवाद ने ली जान, युवक की चाकू मारकर हत्या

Raipur Murder: आमासिवनी में पैसों के विवाद ने बनाया खूनी वारदात का

Chhatarpur : बद्रीनाथ के बर्फीले शिखर पर बागेश्वर सरकार की 11 दिवसीय ‘एकात्म साधना’ शुरू

Report: Imran khan Chhatarpur सनातन संस्कृति और अध्यात्म के प्रमुख केंद्र बद्रीनाथ

चेपॉक में नहीं खेले MS Dhoni, हार के बाद CSK टीम ने फैंस को कहा धन्यवाद

MS Dhoni: एक बार फिर चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में मैदान पर