,

कंगना रनौत का कौन होगा हमसफर? एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

- Advertisement -
Ad imageAd image

बॉलीवुड की दमदार एक्ट्रेस और बीजेपी से लोकसभा सांसद कंगना रनौत अक्सर अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। पिछले दिनों किसान आंदोलन पर दिए गए बयान की वजह से सांसद को काफी आलोचना झेलना पड़ा था। लेकिन हाल ही में कंगना ने एक निजी मीडिया चैनल को दिए गए इंटरव्यू में अपने जीवन साथी को लेकर बात की है। जब एक्ट्रेस से एक फैन ने पूछा कि वो कब शादी करने वाली हैं। अगर वो शादी करती हैं तो वो बॉलीवुड से होगा या राजनीति से, जिस पर कंगना ने बेबाकी से जवाब दिया।

शादी को लेकर मेरे बहुत अच्छे हैं ख्याल- कंगना

दरअसल, 6 सिंतबर 2024 को कंगना की फिल्म इमरजेंसी सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। जिसको देखते हुए एक्ट्रेस जबरदस्त प्रमोशन कर रही हैं। इसी सिलसिले में कंगना रनौत इंटरव्यू देने पहुंचीं थीं। तभी एक फैन ने उनके निजी जीवन से जुड़ा एक सवाल पूछ लिया। फैन ने कंगना से पूछा कि क्या वह किसी राजनेता या अभिनेता से शादी करना पसंद करेंगी? इसके जवाब में बीजेपी सांसद ने कहा, “शादी को लेकर मेरे बहुत अच्छे ख्याल हैं और मुझे लगता है कि हर किसी को साथी की जरूरत होती है।”

शादी को लेकर क्या बोलीं कंगना?

हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने अपनी शादी को लेकर कहा, “लोगों ने इतना बदनाम कर रखा है कि मेरी शादी नहीं होने देते। मेरे इतने कोर्ट केस हैं कि जब किसी से शादी को लेकर बात बननी शुरू होती है, तो पुलिस घर पर आ जाती है…. समन आ जाता है।” इसके अलावा कंगना रनौत ने पुराने किस्से को याद करते हुए कहा, “एक बार तो होने वाले सास-ससुर भी मेरे घर पे थे और समन आ गया, तो ये भी एक साइड इफेक्ट है।” हालांकि एक्ट्रेस ने फिर कहा कि ये सब बस मजाक है।

इमरजेंसी की ये हैं स्टारकास्ट?

फिल्म इमरजेंसी में कंगना रनौत भारत की पूर्व दिवगंत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभार रही हैं। इनके अलावा मूवी में अनुपम खेर, महिमा चौधरी, मिलिंद सोमन, श्रेयस तलपड़े, विशाक नायर और दिवंगत सतीश कौशिक जैसे कलाकार अहम भूमिका में हैं। यह फिल्म उस दौर पर आधारित है जब 1975 में देश में आपातकाल लगाया गया था।

Aaj ka Panchang: जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और आज के दिन का खास महत्व

Aaj ka Panchang: 26 अगस्त 2026, बुधवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय

Fake Doctors in Uttar Pradesh: यूपी में 41 फर्जी डॉक्टरों का खुलासा, पुलिस कार्रवाई की तैयारी

Fake Doctors in Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश में आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा

Vaibhav Suryavanshi ने बल्ले से किया निराश, गेंद से मचाया तहलका, 4 गेंद में झटके 2 विकेट

Vaibhav Suryavanshi: दिलीप ट्रॉफी 2026 में वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा।