इंसानियत शर्मसार: एम्बुलेंस के नहीं थे पैसे, टैक्सी की छत पर शव लेकर पहुंची बहन!

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Where has humanity lost? Didn't have money to call an ambulance, so sister tied brother's dead body to the roof of a taxi and took it away

सरकार और प्रशासन कितने ही व्यनवस्था में सुधार के दावे कर ले लेकिन ज़मीनी हकीकत किसी ना किसी रूप में सामने आ ही जाती है। ताज़ा मामला उत्तराखंड का है, जहां एक गरीब युवती को एंबुलेंस के लिए पैसे नहीं होने के कारण अपने भाई के शव को टैक्सी की छत पर बांधकर घर तक ले जाना पड़ा। हालांकि, घटना का संज्ञान लेते हुए सीएम धामी ने पूरे प्रकरण की जांच के आदेश दिए हैं, साथ ही अधिकारियों को दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए है।

क्या है पूरा मामला

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बेरीनाग के एक गांव की रहने वाली शिवानी अपने छोटे भाई अभिषेक के साथ हल्द्वानी के हल्दूचौड़ में एक कंपनी में काम करती थी। पुलिस ने बताया कि अभिषेक शुक्रवार को सिर में दर्द होने की बात कहते हुए काम से जल्दी घर आ गया और बाद में वह रेलवे पटरी के पास बेसुध मिला। बाद में उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

एंबुलेंस के लिए चालकों ने मांगे हजारों रुपये

पोस्टमार्टम करवाने के बाद पुलिस ने शनिवार को अभिषेक का शव शिवानी को सौंप दिया। शिवानी ने बताया कि शव को गांव ले जाने के लिए अस्पताल के शवगृह के बाहर खड़े कई एंबुलेंस चालकों से बात की। लेकिन उन्होंने उसके लिए दस बारह हजार रुपये किराया मांगा। इतने पैसे उसके पास नहीं थे इसलिए उसने सबसे कम किराया लेने की मिन्नतें कीं लेकिन किसी का दिल नहीं पसीजा और आखिरकार उसने टैक्सी के सहारे शव ले जाने का फैसला किया।

कई किलोमीटर तक छत पर बांधा रहा शव

उन्होंने बताया कि आखिर में उसने अपने गांव के एक टैक्सी चालक को बुलाया और भाई के शव को सामान की तरह टैक्सी की छत पर बांधकर 195 किलोमीटर दूर घर तक ले गई। इस बारे में पूछे जाने पर सुशीला तिवारी राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ अरुण जोशी ने कहा कि मामला अस्पताल के बाहर ही रहा जिससे उनके संज्ञान में नहीं आया।

अस्पताल ने ज़िम्मेदारियों से झाड़ा पल्ला

पूरे मामले पर अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि, अगर अस्पताल के अंदर की बात होती तो उनके संज्ञान में आई होती या उनसे सहयोग के लिए कहा जाता तो वह निश्चित रूप से मदद करते। अस्पताल के बाहर खड़े मरीजों के तीमारदारों ने बताया कि निजी एंबुलेंस पर किसी का कोई नियंत्रण नहीं है। वे रोगियों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने के लिए उनसे मनमाफिक किराया वसूलते हैं।

- Advertisement -
Ad imageAd image

एमपी में PACS Membership महाभियान 14 अप्रैल से शुरू, 10 लाख किसानों को जोड़ने का लक्ष्य

PACS Membership: मध्य प्रदेश में सहकारिता विभाग द्वारा बड़ा अभियान शुरू किया

एमपी में PACS Membership महाभियान 14 अप्रैल से शुरू, 10 लाख किसानों को जोड़ने का लक्ष्य

PACS Membership: मध्य प्रदेश में सहकारिता विभाग द्वारा बड़ा अभियान शुरू किया

Dhurandhar Franchise का जलवा, 3000 करोड़ क्लब में एंट्री, बाहुबली-पुष्पा को छोड़ा पीछे

Dhurandhar Franchise: भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के इतिहास में पहली बार किसी फिल्म

Saqib Hussain: जूतों के लिए रोया बेटा, मां ने बेचे गहने… आज IPL में चमका सितारा

Saqib Hussain ने अपने शानदार प्रदर्शन से आईपीएल 2026 में सभी का

Illegal Tree Cutting: कोरिया में सागौन प्लांटेशन पर लकड़ी तस्करों का हमला, अवैध कटाई से वन संपदा खतरे में

Illegal Tree Cutting: कोरिया जिले से रिपोर्टर चन्द्रकान्त पारगीर की रिपोर्ट के

Trump की आलोचना पर पोप लियो का जवाब, ‘शांति का संदेश Gospel पर आधारित, डरने की जरूरत नहीं’

Trump: वॉशिंगटन से सामने आए घटनाक्रम में अमेरिका में जन्मे पोप लियो

University Development: एक साल में बदली खैरागढ़ विश्वविद्यालय की तस्वीर, विकास के नए आयाम स्थापित

University Development: खैरागढ़ से संवाददाता खिलेश वर्मा की रिपोर्ट के अनुसार, कुलपति

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. हवाला के नाम पर

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. कई जिलों में भीषण

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: पंचांग के अनुसार 14 अप्रैल 2026, मंगलवार को वैशाख मास के