Ambikapur: 20 लाख की लूट का खुलासा, व्यापारी सम्मेलन में सरगुजा पुलिस सम्मानित

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Ambikapur

Ambikapur: अम्बिकापुर में 20 लाख रुपये की लूट की घटना का सरगुजा पुलिस ने चंद घंटों में खुलासा कर दिया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से लूटी गई नगदी और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की।

Ambikapur: डीआईजी-एसएसपी के निर्देशन में संयुक्त ऑपरेशन

डीआईजी एवं एसएसपी के मार्गदर्शन में कोतवाली थाना और साइबर सेल की टीम ने संयुक्त कार्रवाई की। तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और त्वरित जांच के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई गई, जिससे मामले का तेजी से पर्दाफाश हो सका।

Ambikapur: व्यापारी संवाद सम्मेलन में हुआ सम्मान

होटल पर्पल ऑर्किड में आयोजित व्यापारी संवाद सम्मेलन के दौरान मंत्री राजेश अग्रवाल ने पुलिस टीम को सम्मानित किया। इस अवसर पर व्यापारी अनिल अग्रवाल सहित अन्य व्यापारियों ने पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा की।

Ambikapur: अपराधियों के खिलाफ सख्त संदेश

सरगुजा पुलिस ने स्पष्ट किया कि जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Read also: CG: Top 10

Devkinandan Thakur Statement: देवकीनंदन ठाकुर बोले- युवाओं को गीता का ज्ञान जरूरी, सनातन बोर्ड के गठन की उठाई मांग

Devkinandan Thakur Statement: प्रसिद्ध कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने प्रेसवार्ता के दौरान शिक्षा,