पड़ोसियों ने पति पर चोरी का इल्जाम लगाते हुए मारपीट की तो महिला पहुंची थाने, पुलिसकर्मियों ने अभद्रता कर भगाया

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल

मुरैना: पुरानी कहावत है, जब रक्षक ही भक्षक बन जाये तो जनता न्याय की उम्मीद लेकर किसके पास जाए। ऐसा ही एक मामला जिले के कुम्हेरी गांव में सामने आया है। यहां पर पड़ोसियों ने पति पर चोरों का इल्जाम लगाते हुए मारपीट की तो महिला इसकी शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंची। थाने में पुलिसकर्मियों ने महिला की फरियाद सुनने की बजाय, उसके साथ अभद्रता कर भगा दिया। एसपी ने भी बात नहीं सुनी तो पीड़ित महिला परिजनों को साथ लेकर आज कलेक्टर की जनसुनवाई में पहुंची।

जानकारी के अनुसार बागचीनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कुम्हेरी गांव निवासी ममता जाटव आज दोपहर परिजनों को साथ लेकर कलेक्टर की जनसुनवाई में पहुंची। यहां पर उसने अपनी फरियाद सुनाते हुए कहा कि, विगत 3 दिसम्बर की रात पड़ोस में रहने वाले रमेश राठौर, संदीप राठौर तथा सौरभ राठौर लाठी-डंडों से लेश होकर उसके घर मे घुस आए। उन्होंने उसके पति फ्रीडम राठौर पर टेंट चोरी करने का आरोप लगाते हुए लाठी-डंडों से जमकर पिटाई की। आरोपियो के जाने के बाद रात को ही शिकायत लेकर वह बागचीनी थाने पहुंची तो, यहां पर उसे दो पुलिस आरक्षक नशे की हालत में मिले। उसने आरक्षकों को अपनी पीड़ा सुनाई तो, उन्होंने मदद करने की बजाय उल्टा उसके साथ अभद्रता करते हुए मोबाइल फोन छीन लिया। काफी मिन्नतें करने के बाद पुलिसकर्मियों ने उसका मोबाइल वापिस किया। इसके बाद दूसरे दिन वह शिकायत लेकर एसपी कार्यालय पहुंची तो यहां पर भी उसकी सुनवाई नहीं की गई। पुलिस विभाग से हताश होकर वह न्याय की उम्मीद लेकर आज कलेक्टर कार्यालय आई है। उसने आरोपियो के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है

holi spl hasya hathauda : होली का हुड़दंग, हुलिया और गुझिया…!

by: vijay nandan भैया, होली हमारे देश का ऐसा महान त्योहार है,

Bokaro : बुराई पर अच्छाई की जीत का संकल्प, आज आधी रात को होगा होलिका दहन

Report: sanjeev kumar Bokaro लौह नगरी बोकारो में आज रंगों के महापर्व

Nawada : वायुसेना के जांबाज संजय कुमार को नम आंखों से विदाई, सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

रिपोर्ट: ऋषभ कुमार Nawada सिरदला प्रखंड के लौंद चमोथा हाट निवासी भारतीय

Ratlam: धू-धू कर जला सीएनजी ऑटो, टला बड़ा हादसा; म्यूजिक सिस्टम और स्कूल सामग्री खाक

रिपोर्ट: शैलेंद्र पारे Ratlam जिले के सैलाना रोड स्थित धामनोद बायपास पर

Drug Trafficking: विश्रामपुर तहसील का चपरासी लग्जरी कार में नशीली टैबलेट बेचते गिरफ्तार

Drug Trafficking: सरगुजा आबकारी टीम की बड़ी कार्रवाई, 608 नग नशीला टैबलेट

Sheikhpura: होली पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 117 संवेदनशील केंद्रों पर मजिस्ट्रेट तैनात

रिपोर्टर:-रंजन कुमार Sheikhpura आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण में

AAP workers: शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल के बरी होने पर भोपाल में आप कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी

AAP workers: दिल्ली, पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के शराब घोटाले में कोर्ट

Bahraich : जमीन के पैसों की सनक में युवक बना ‘कसाई’, माता-पिता समेत चार की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या

रिपोर्ट-; शबीहूल हसनैन, Bahraich । जिले के रूपईडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत बसंतपुर

Ghaziabad: सलीम वास्तिक पर हमला करने वाला मुख्य आरोपी जीशान ढेर

Ghaziabad दिल्ली से सटे लोनी इलाके में पूर्व मुस्लिम (Ex-Muslim) सलीम वास्तिक

Morena: अपराधी के कंधे पर ‘सवार’ खाकी, जन्मदिन का जश्न मनाते TI हुए सस्पेंड

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Morena । आमतौर पर पुलिस चोरों के पीछे