West Bengal: हुगली में ट्यूशन से लौट रही 9वीं की छात्रा से यौन शोषण! भड़की BJP- ‘बहुत हो गया, ममता…’

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

अगस्त के महीने में पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ बलात्कार का मामला सामने आया था। इस मामले ने सभी को अंदर से हिलाकर रख दिया था। एक बार फिर कोलकाता से सटे हुगली से कथित यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। नौवीं क्लास की छात्रा के साथ यह घटना उस समय की गई जब वह ट्यूशन से लौट रही थी।

इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस छात्रा को बचाने पहुंची। पुलिस को पीड़िता अर्धनग्न अवस्था में मिली। छात्रा के परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस के मुताबिक, अभी तक की जांच में किसी संदिग्ध की पहचान नहीं हो पाई है।

अमित मालवीय का ममता सरकार पर हमला

भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने इस मुद्दे पर ममता सरकार को घेरा। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से ट्वीट किया, “”जहां बंगाल एक युवा महिला डॉक्टर के बलात्कार और हत्या पर भड़का हुआ है, वहीं हुगली के हरिपाल में एक 15 वर्षीय नाबालिग के साथ बलात्कार किया जाता है और उसे नग्न अवस्था में सड़क के किनारे छोड़ दिया जाता है। यह ग्रेटर कोलकाता क्षेत्र का हिस्सा है। बच्ची को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।”

महिलाओं के लिए पश्चिम बंगाल सुरक्षित नहीं- बीजेपी

मालवीय ने आगे लिखा, “ममता बनर्जी की पुलिस ने अस्पताल को घेर लिया है, मीडिया को एंट्री नहीं दिया जा रहा है और स्थानीय टीएमसी नेता यह सुनिश्चित करने के लिए इधर-उधर घूम रहे हैं कि घटना की रिपोर्ट न हो। महिलाओं और लड़कियों के लिए पश्चिम बंगाल सबसे असुरक्षित जगह है। ममता बनर्जी विफल हो गई हैं। उन्हें तुरंत पद छोड़ना होगा। अब बहुत हो गया है। उन्होंने बलात्कार और POCSO मामलों को निपटाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट भी स्थापित नहीं किए हैं।”

- Advertisement -
Ad imageAd image

ViralVideo : रील के चक्कर में जेल, नकली पिस्टल लहराकर बनाया वीडियो

ViralVideo : सोशल मीडिया रील के चक्कर में फैलाई दहशत, पुलिस ने

Nawada नवादा में छात्र शक्ति का प्रदर्शन: यूजीसी नियमों को लागू करने की मांग, छात्रों ने सड़क पर भरी हुंकार

रिपोर्टर:- ऋषभ कुमार Nawada बिहार के नवादा जिले में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग

Pilibhit: पूर्व सिपाही के प्रॉपर्टी ऑफिस में संदिग्ध मौत, छत से लटका मिला नौकर का शव

रिपोर्ट: निज़ाम अली Pilibhit । शहर के आईटीआई (ITI) क्षेत्र में शुक्रवार

Barabanki : सपा प्रवक्ता मनोज यादव गिरफ्तार: दो दिनों से थे ‘लापता’, बाराबंकी पुलिस ने कार्रवाई की पुष्टि की

Barabanki । समाजवादी पार्टी के तेज-तर्रार टीवी पैनलिस्ट और राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज

HIV Care : एड्स अब जानलेवा नहीं, शुगर-बीपी जैसी सामान्य बीमारी: डॉ. अमन शर्मा

HIV Care : PGI चंडीगढ़ की बड़ी कामयाबी, HIV पॉजिटिव माता-पिता से

Pilibhit: ओढ़ाझार में बिना नोटिस गरजा बुलडोजर, महिलाओं के विरोध के बीच घर ढहाने पर हंगामा

रिपोर्ट: निज़ाम अली Pilibhit । जिले के बिलसंडा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम ओढ़ाझार

Muzaffarnagar: शामली बस स्टैंड पर खड़ी दो बसों में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

रिपोर्ट: अनुज सैनी Muzaffarnagar । उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में गुरुवार

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 मुख्य और बड़ी खबरें... Read also: MP:

MP: Top 10

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें.... 1. विदिशा में बड़ा हादसा30

Horoscope: 13-02-26

Horoscope: जानें कैसा रहेगा आज का दिन... मेष राशि: आज का राशिफलआज

Bengaluru : शिक्षा विभाग के इंजीनियर पर लोकायुक्त की कार्रवाई, दोस्त के घर से 1.70 करोड़ रुपये बरामद

Bengaluru बेंगलुरु में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत लोकायुक्त