,

‘घर में घुसकर मारेंगे’: पीएम मोदी की आतंकियों को दो टूक चेतावनी

BY: Yoganand Shrivastva

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर आतंकवाद और उसके आकाओं को चेतावनी देते हुए कहा है कि भारत अब जवाबी कार्रवाई में कोई कोताही नहीं बरतेगा। आदमपुर एयरबेस पर वायुसेना के जवानों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने साफ कहा:
“हम घर में घुसकर मारेंगे और बचने का एक भी मौका नहीं देंगे।”

इस बयान ने भारत की आक्रामक सुरक्षा नीति और आतंक के खिलाफ जीरो टॉलरेंस के संदेश को और भी स्पष्ट कर दिया है।

एयरफोर्स की तारीफ, टेक्नोलॉजी और प्रोफेशनलिज्म की मिसाल

प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय वायुसेना की तारीफ करते हुए कहा कि भारत की एयरफोर्स ने:

  • पाकिस्तान में आतंकियों के ठिकानों को डीप टारगेटिंग से तबाह किया।
  • सिर्फ 20 से 25 मिनट में बड़े ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।
  • बेहद संवेदनशील इलाकों में हमला करते हुए सिविलियन विमानों को नुकसान नहीं पहुंचने दिया।

मोदी बोले:

“ऐसा सटीक और जिम्मेदार ऑपरेशन सिर्फ एक मॉर्डन टेक्नोलॉजी से लैस प्रोफेशनल फोर्स ही कर सकती है।”

पाकिस्तानी सेना को भी नहीं छोड़ा

पीएम मोदी ने कहा कि जिन पाकिस्तानी सैनिकों के भरोसे आतंकवादी बैठे थे, भारत की सेना ने उन्हें भी धूल चटा दी है।

उन्होंने दो टूक कहा:

“अब पाकिस्तान में ऐसा कोई कोना नहीं बचा जहां आतंकी चैन की सांस ले सकें। हमारी सेना ने उन्हें यह साफ संदेश दे दिया है कि अगर भारत पर हमला हुआ, तो जवाब उनकी जमीन पर मिलेगा।”

ड्रोन और मिसाइल अटैक्स से पाकिस्तान हिल गया

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की ओर से की गई कार्रवाई के बाद:

  • पाकिस्तान ड्रोन और मिसाइल अटैक्स की आशंका से डरा हुआ है।
  • कई दिनों तक नींद उड़ गई है, क्योंकि भारत अब सिर्फ बातें नहीं करता — करता है निर्णायक हमला।

ऑपरेशन सिंदूर का उद्देश्य स्पष्ट: आतंक के केंद्रों का सफाया

पीएम मोदी ने यह भी कहा कि ऑपरेशन सिंदूर का मकसद सिर्फ संदेश देना नहीं, बल्कि आतंक के केंद्रों को खत्म करना है।

उन्होंने खुलासा किया कि पाकिस्तान ने भारत के हमले से बचने के लिए यात्री विमानों को ढाल बनाने की कोशिश की, लेकिन:

  • भारतीय वायुसेना ने बेहद सावधानी से ऑपरेशन को अंजाम दिया।
  • बिना किसी सिविलियन हानि के, आतंकी ठिकानों को सटीक निशाना बनाया गया।

UP Cabinet Meeting: चार लिंक एक्सप्रेसवे से लेकर कैशलेस इलाज तक बड़े फैसले

Report: Vandna Rawat UP Cabinet Meeting उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

लूला की जीत से नाराज Donald Trump? ब्राजील चुनाव को बताया धांधली

Donald Trump: ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों को लेकर राजनीतिक विवाद…

Israel में चुनावी मुकाबला तेज, नेतन्याहू की सत्ता पर संकट के संकेत, बहुमत के लिए 61 सीटों का गणित अहम

Israel: इजरायल में संसदीय चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज है। प्रधानमंत्री…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. नौकरी के लिए रूस गया…

MP: Top 10

MP: 1. एमपी बीजेपी का नया प्रयोग, हर सांसद को मिलेगी एक…