Report by: Indra Pal Singh
Vikasnagar: देहरादून जनपद के विकासनगर क्षेत्र में अवैध खनन की खबर अब सिर्फ चर्चाओं तक सीमित नहीं रही। आज सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने इस मामले की गंभीरता उजागर कर दी है। वीडियो में एक स्थानीय युवक यमुना नदी के बीच खड़ा होकर अवैध खनन पर सवाल उठा रहा है।
Vikasnagar: भारी मशीनों के जरिए हो रहा खनन
वीडियो में युवक का आरोप है कि पट्टा किसी और जगह आवंटित है, लेकिन खनन कुछ किलोमीटर दूर किया जा रहा है। वहां भारी भरकम जेसीबी और दर्जनों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से अवैध खनिज सामग्री ढोई जा रही है। यह स्थिति शासन-प्रशासन की मुस्तैदी पर भी सवाल खड़ा करती है।
Vikasnagar: यमुना नदी में गहरे गड्ढे, नियमों की धज्जियां

युवक ने दावा किया कि यमुना में 8-8 फीट गहरे गड्ढे खोदे गए हैं, जो पूरी तरह नियम विरुद्ध हैं। इससे न केवल पर्यावरण पर असर पड़ रहा है, बल्कि राजस्व की भी चोरी हो रही है।
Vikasnagar: शासन-प्रशासन और माफिया के संरक्षण के आरोप
वीडियो में सबसे चौंकाने वाला आरोप यह है कि खनन माफिया शासन-प्रशासन और राजधानी में बैठे रसूखदारों के संरक्षण में यह अवैध काम कर रहे हैं। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई दिनों से अवैध खनन की गतिविधियां चल रही थीं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
Vikasnagar: स्टोन क्रशर मालिकों की भी संभावना
सूत्रों के अनुसार इस पूरे अवैध खेल में क्षेत्र के स्टोन क्रशर मालिकों की भी मिलीभगत हो सकती है। अब सवाल यह है कि वायरल वीडियो के सामने आने के बाद जिम्मेदार विभाग कब तक चुप्पी साधेगा और अवैध खनन पर रोक लगेगी।
read also: Haridwar Holi clash: होली के दौरान बिशनपुर कुंडी में दो पक्षों के बीच झड़प, कई घायल





