vikasnagar 16 january ; बल्लूपुर–पांवटा साहिब फोरलेन हाईवे, 80% काम पूरा, 35 मिनट में तय होगा सफर

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
vikasnagar 16 january

रिपोर्ट: इंद्रपाल सिंह

vikasnagar 16 january विकास नगर, यातायात के बढ़ते दबाव को कम करने और सुरक्षित व सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार सड़क अवसंरचना को लगातार मजबूत कर रही है। इसी क्रम में राष्ट्रीय राजमार्ग-07 पर बल्लूपुर से पांवटा साहिब तक निर्माणाधीन चार लेन हाईवे परियोजना का बड़ा हिस्सा अब चालू हो चुका है। आज एनएचएआई की टीम ने इस कॉरिडोर का स्थलीय निरीक्षण किया, जहां परियोजना की प्रगति और स्थानीय समस्याओं की समीक्षा की गई।

एनएच-07 पर बल्लूपुर, देहरादून से पांवटा साहिब, हिमाचल प्रदेश तक प्रस्तावित चार लेन हाईवे परियोजना का करीब 80 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। 45 किलोमीटर लंबी इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर लगभग 1650 करोड़ रुपये की लागत आ रही है।

vikasnagar 16 january एनएचएआई अधिकारियों के अनुसार, 31.5 किलोमीटर मार्ग को सड़क सुरक्षा ऑडिट के बाद वाणिज्यिक यातायात के लिए खोल दिया गया है। खास बात यह है कि इस परियोजना का करीब 25 किलोमीटर हिस्सा ग्रीनफील्ड बायपास के रूप में तैयार किया गया है, जिससे पांवटा साहिब, हरबर्टपुर, सहसपुर, सेलाकुई और सुधोवाला जैसे भीड़भाड़ वाले कस्बों को पूरी तरह बायपास किया जा रहा है।

इससे न केवल मार्ग 7 किलोमीटर छोटा हुआ है, बल्कि यात्रा समय भी करीब 2 घंटे से घटकर मात्र 35 मिनट रह जाएगा। यह परियोजना औद्योगिक, व्यापारिक और पर्यटन गतिविधियों के लिए बेहद अहम मानी जा रही है।

vikasnagar 16 january यमुना पर चार लेन पुल बना प्रमुख आकर्षण

इस कॉरिडोर पर यमुना नदी पर बना लगभग 2 किलोमीटर लंबा चार लेन पुल विशेष महत्व रखता है, जो उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के बीच संपर्क को और मजबूत करेगा। निरीक्षण टीम ने पुल समेत पूरे हाईवे कॉरिडोर की प्रगति का जायजा लिया।

vikasnagar 16 january दिल्ली–देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर से जुड़ाव

निरीक्षण के दौरान निर्माणाधीन आशारोड़ी–झाझरा लिंक रोड पर भी चर्चा की गई, जिसे दिल्ली–देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर से जोड़ा जाएगा। इसके पूरा होने से देहरादून शहर में थ्रू-ट्रैफिक कम होगा और चारधाम यात्रा, विशेषकर यमुनोत्री मार्ग, और अधिक सुगम बनेगा।

एनएचएआई के अनुसार, रीइनफोर्स्ड अर्थ वॉल और अंतिम पेवमेंट का कार्य फरवरी 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

vikasnagar 16 january टोल प्लाजा बना ग्रामीणों की नाराजगी का कारण

हालांकि निरीक्षण के दौरान स्थानीय ग्रामीणों की टोल प्लाजा को लेकर नाराजगी भी सामने आई। एक-दो दिन पहले ग्रामीणों ने विधायक सहदेव सिंह पुंडीर की मौजूदगी में एसडीएम विकासनगर को शिकायती पत्र सौंपा था, जिसे डीएम सविन बंसल को अग्रेषित किया गया है। ग्रामीणों की मांग है कि स्थानीय निवासियों और किसानों के लिए टोल पूरी तरह निशुल्क किया जाए। उन्होंने मांग न माने जाने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है।

vikasnagar 16 january अधिकारियों का पक्ष

एनएचएआई अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि गांवों के नाम के बोर्ड लगाने का कार्य जारी है और टोल राष्ट्रीय राजमार्ग की गाइडलाइंस के अनुसार वसूला जा रहा है। स्थानीय लोगों के लिए 340 रुपये का मंथली पास उपलब्ध है, लेकिन टोल पूरी तरह मुफ्त करने का कोई प्रावधान नहीं है। बल्लूपुर–पांवटा साहिब चार लेन हाईवे परियोजना उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के लिए कनेक्टिविटी, पर्यटन और आर्थिक विकास की नई राह खोलेगी। हालांकि, टोल को लेकर ग्रामीण असंतोष एक अहम मुद्दा बना हुआ है, जिसका समाधान समय रहते करना जरूरी है।

ये भी जानिए : नैनीताल में झीलों पर संकट, 4 महीनों से बारिश नहीं, पानी का स्तर लगातार गिर रहा

Agriculture Success Story : अन्नदाता ही हैं मध्यप्रदेश के भाग्य विधाता : मुख्यमंत्री

डिजिटल डेस्क, स्वदेश न्यूज Agriculture Success Story : भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन

DeepakKamboj SirsaNews : सीएम सैनी ने युवा कोच दीपक कंबोज को किया सम्मानित, दिव्यांग क्रिकेट को दिलाई नई पहचान

रिपोर्ट: राजरतन पारीक DeepakKamboj SirsaNews : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

ReengusDhulandi2026 : रींगस में धूलंडी की मची धूम, शवयात्रा और बारात बनीं आकर्षण का केंद्र

रिपोर्ट- सुमन ReengusDhulandi2026 : राजस्थान के रींगस शहर में धूलंडी का पर्व

Chhapra: अनियंत्रित बुलेट पेड़ से टकराई, इलाज के अभाव में तड़प-तड़प कर हुई युवक की मौत

रिपोर्ट: पवन कुमार सिंह Chhapra सारण जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र में

Sasaram: नगर थाने में ही रणक्षेत्र बन गया परिसर, पुलिस की मौजूदगी में भिड़े दो गुट

Report: Avinash shrivastva Sasaram रोहतास जिले के सासाराम नगर थाने में मंगलवार

Holi Wishes: MP के खाद्य मंत्री ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

Holi Wishes: मध्यप्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविन्द

Holi Security Flag March: होली पर्व पर भानुप्रतापपुर में पुलिस का फ्लैग मार्च

Holi Security Flag March: संवेदनशील क्षेत्रों में मार्च कर दिया सुरक्षा का

Unnao : आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, मासूम समेत दो की मौत, 9 घायल

Report: Anmol kumar Unnao उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे

Bengaluru: ज्योतिषी की ‘शादी टूटने’ की भविष्यवाणी से सहमी महिला इंजीनियर, फंदे से लटककर दी जान

Bengaluru कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के बगलागुंटे इलाके में शुक्रवार को एक

Basti : सिरफिरे आशिक का खूनी तांडव, घर में सो रही 12वीं की छात्रा की गोली मारकर हत्या

Basti  बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र के बैडारी एहतमाली गांव में

Flag March for Holi Security: होली पर्व पर कांकेर-भानुप्रतापपुर में पुलिस का फ्लैग मार्च

Flag March for Holi Security: शांति और कानून व्यवस्था के लिए संवेदनशील

Chandra Grahan 2026: आज के दिन की विशेष जानकारी और सावधानियाँ

Chandra Grahan 2026: वैदिक पंचांग के अनुसार, 03 मार्च 2026 को होलिका

Jaipur: CM भजनलाल शर्मा के निवास पर हुआ होलिका दहन, प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना

Report by: Suman Jaipur: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के बाद

Rohtas में होलिका दहन उत्सव धूमधाम से संपन्न, प्रशासन रहा सतर्क

Report by: Avinash Srivastwa Rohtas: रोहतास जिले में होली पर्व की पूर्व