Chandra Grahan 2026: आज के दिन की विशेष जानकारी और सावधानियाँ

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Chandra Grahan 2026

Chandra Grahan 2026: वैदिक पंचांग के अनुसार, 03 मार्च 2026 को होलिका दहन का पर्व मनाया जा रहा है। इस साल होलिका दहन के साथ ही चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2026) भी होगा। ग्रहण के समय कुछ विशेष सावधानियां बरतना धार्मिक दृष्टि से आवश्यक माना जाता है।

Chandra Grahan 2026: चंद्र ग्रहण का समय

  • ग्रहण प्रारंभ: दोपहर 03:20 बजे
  • पूर्ण ग्रहण: शाम 05:04 बजे
  • ग्रहण समाप्ति: शाम 06:46 बजे

Chandra Grahan 2026: सूतक काल की जानकारी

Chandra Grahan 2026

ग्रहण से 9 घंटे पहले से सूतक काल शुरू हो जाता है। इस साल सूतक काल सुबह 06:20 बजे से प्रारंभ हुआ। ग्रहण समाप्त होते ही सूतक काल का अंत भी हो जाएगा।

सावधानियां और करने योग्य कार्य

  • सूतक काल शुरू होने से पहले भोजन में तुलसी के पत्ते डालना शुभ माना जाता है।
  • घर और मंदिर के कपाट बंद करें।
  • मन ही मन मंत्रों का जप करें।
  • ग्रहण समाप्ति के बाद स्नान करें और घर-मंदिर की सफाई करें।
  • गंगाजल का छिड़काव करें और देव-देवताओं की पूजा करें।
  • अन्न, धन और अन्य आवश्यक वस्तुएँ गरीबों या मंदिर में दान करें।

Chandra Grahan 2026: चंद्र ग्रहण के दौरान वर्जित कार्य

  • इस समय भोजन या पूजा-पाठ करना वर्जित है।
  • देवताओं की मूर्तियों को छूना उचित नहीं माना जाता।
  • वाद-विवाद या किसी प्रकार का झगड़ा न करें।
  • गर्भवती महिलाओं को चाकू, कैंची या किसी नुकीली वस्तु का प्रयोग नहीं करना चाहिए।

Chandra Grahan 2026: कहाँ दिखाई देगा ग्रहण?

चंद्र ग्रहण पूरे देश में दिखाई देगा। विशेष रूप से बेंगलुरु, दिल्ली, चेन्नई, प्रयागराज, कानपुर, मुंबई और कोलकाता जैसे प्रमुख शहरों में यह स्पष्ट दिखाई देगा।

Chandra Grahan 2026: ग्रहण के बाद दान और पूजा

ग्रहण समाप्त होने के बाद पूजा-अर्चना और दान का महत्व अधिक माना जाता है। चावल, चीनी, अन्न और धन का दान करने से ग्रहण के अशुभ प्रभाव कम होते हैं और शुभ फल की प्राप्ति होती है।

read also: Rohtas में होलिका दहन उत्सव धूमधाम से संपन्न, प्रशासन रहा सतर्क

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP TOP 10: राजनीति, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी अहम अपडेट्स

1. MP TOP 10: बरगी क्रूज हादसे की जांच में अधिकारियों के

MP TOP 10: राजनीति, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी अहम अपडेट्स

1. MP TOP 10: बरगी क्रूज हादसे की जांच में अधिकारियों के

CG TOP 10: राजनीति, शिक्षा, खेल और कानून से जुड़ी अहम अपडेट्स

1. CG TOP 10: कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुए राहुल गांधी

Hindu Swabhiman Sammelan : उत्तर प्रदेश के 11 जिलों में होंगे हिंदू स्वाभिमान सम्मेलन

Hindu Swabhiman Sammelan : नई दिल्ली में श्री चित्रगुप्त अखाड़ा की महत्वपूर्ण

MP TOP 10: शिक्षा, विकास, खेल और प्रशासनिक फैसलों की रही चर्चा

1. MP TOP 10: एमपी बोर्ड के 10वीं-12वीं परीक्षा परिणाम घोषित MP

Chanakya Niti : हर मजबूत स्त्री में होते हैं ये 5 गुण, चाणक्य के ये नियम बदल देंगे जिंदगी

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य को भारत के महान नीति-निर्माताओं, अर्थशास्त्रियों और