BY: Yoganand Shrivastava
भारत के उपराष्ट्रपति के पद पर अब तक 14 लोग आ चुके हैं और हाल ही में सीपी राधाकृष्णन देश के 15वें उपराष्ट्रपति चुने गए। एनडीए के उम्मीदवार राधाकृष्णन ने इंडी अलायंस के बी. सुदर्शन रेड्डी को 152 मतों के अंतर से हराया। राधाकृष्णन को 452 फर्स्ट प्रेफरेंस वोट मिले, जबकि सुदर्शन रेड्डी को 300 वोट मिले। कुल 781 में से 767 वोट डाले गए, जिनमें 752 वैध थे।
मुस्लिम नेताओं की जीत
भारत के उपराष्ट्रपति पद पर अब तक तीन बार मुस्लिम नेता चुने गए हैं:
- डॉ. जाकिर हुसैन
- जस्टिस मोहम्मद हिदायतुल्लाह
- मोहम्मद हामिद अंसारी
लंबा कार्यकाल
सबसे लंबे समय तक उपराष्ट्रपति पद पर रहे हैं:
- डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन – 1952 से 1962 तक
- मोहम्मद हामिद अंसारी – 2007 से 2017 तक
महिलाओं का प्रतिनिधित्व
अब तक कोई महिला उपराष्ट्रपति नहीं बनी। नजमा हेपतुल्ला 2007 में एनडीए की उम्मीदवार थीं लेकिन हार गई थीं। हालांकि, राष्ट्रपति पद पर प्रतिभा पाटिल रह चुकी हैं।
चुनाव प्रक्रिया
उपराष्ट्रपति का चुनाव सीधे जनता द्वारा नहीं होता। संविधान के अनुच्छेद 66 के तहत यह लोकसभा और राज्यसभा के सभी सदस्यों द्वारा गुप्त मतदान से चुना जाता है।





