,

भारत में आतंकवाद के खिलाफ फतवा जारी, जनाजे की नमाज पर रोक

- Advertisement -
Ad imageAd image
vedantaesl.com/umar-ahmed-iliyasi-fatwa-against-terrorism

चीफ इमाम ने शंकराचार्य के बयान पर दी तीखी प्रतिक्रिया

रिपोर्ट- अरविंद चौहान

देश में बढ़ते आतंकी घटनाओं, लव जिहाद के मामलों और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर ऑल इंडिया इमाम ऑर्गेनाइजेशन के प्रमुख डॉ. उमर अहमद इलियासी ने बड़ा बयान जारी किया है। उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ फतवा जारी करते हुए साफ़ कहा कि अब भारत में मारे गए आतंकियों की न तो जनाज़े की नमाज़ अदा की जाएगी और न ही उन्हें भारत की ज़मीन में दफनाने की इजाजत दी जाएगी।

आतंकवादी संगठनों को इस्लाम और मोहम्मद का नाम हटाने की सलाह

डॉ. इलियासी ने आतंकी संगठनों पर कड़ा हमला बोलते हुए कहा कि जो संगठन इंसानियत के खिलाफ काम कर रहे हैं, उन्हें इस्लाम और पैगंबर मोहम्मद जैसे पाक नामों का इस्तेमाल बंद करना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि आतंक का कोई मजहब नहीं होता, आतंकवादी सिर्फ आतंकवादी होता है – वह शैतान होता है।

लव जिहाद पर स्पष्ट रुख: जिहाद जैसे शब्द नापाक हैं

देशभर में सामने आ रहे लव जिहाद के मामलों पर चीफ इमाम ने सख्त टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि जो शादियां समाज की जानकारी और स्वीकृति से होती हैं, उनमें बरकत होती है। लेकिन जिहाद जैसे शब्द नापाक हैं और जिन रिश्तों से समाज में फसाद फैलता हो, उनसे बचना चाहिए। उन्होंने विशेष रूप से मध्यप्रदेश में हाल में सामने आए लव जिहाद के मामलों को लेकर कहा कि नाम और पहचान छुपाकर शादियां करना निंदनीय है।

बलूचिस्तान की आज़ादी का समर्थन

भारत की विदेश नीति को समर्थन देते हुए इलियासी ने बलूचिस्तान की स्वतंत्रता का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान बलूचिस्तान के साथ अन्याय कर रहा है, और अब आज़ादी का वक्त आ गया है। भारत का मुस्लिम समाज भारत की डिप्लोमेसी और पॉलिसी के साथ खड़ा है।

शंकराचार्य के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया

शंकराचार्य द्वारा इस्लाम को आतंक का धर्म बताए जाने पर डॉ. इलियासी ने पलटवार किया और कहा कि आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता। आतंकवादी सिर्फ शैतान होता है, और शैतान के साथ शैतानों जैसा ही व्यवहार होना चाहिए।

जनसंख्या नियंत्रण कानून पर समर्थन

देश में जनसंख्या नियंत्रण को लेकर जारी बहस पर इलियासी ने कहा कि यह राष्ट्रीय विषय है और अगर यह कानून देशहित में है, तो किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए।

वक्फ कानून पर भी बोले चीफ इमाम

वक्फ संपत्ति कानून को लेकर पूछे गए सवाल पर इलियासी ने कहा कि मामला न्यायालय में लंबित है, लेकिन सरकार जो नया कानून लाई है, वह कहीं न कहीं बेहतर प्रयास है।

भारत-पाक तनाव और राहुल गांधी पर प्रतिक्रिया

राहुल गांधी द्वारा भारत-पाक तनाव को लेकर सरकार से पूछे गए सवालों पर इलियासी ने कहा कि मैं उन बयानों का समर्थन नहीं करता जो देश की नीति के खिलाफ हों। जब से मोदी जी आए हैं, विपक्ष लगातार हमलावर है, लेकिन 2014 से आज तक कोई न कोई काम तो सही हुआ होगा। देशहित के मुद्दों पर प्रधानमंत्री का समर्थन जरूरी है, खासकर आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होना बहुत ज़रूरी है।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की