Report by: Vinit Kanswal
Uttarkashi: चारधाम यात्रा के मद्देनजर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। यात्रा शुरू होने से पहले तैयारियों को पुख्ता करने के लिए उत्तरकाशी में बड़े स्तर पर मॉकड्रिल आयोजित की गई, जिसमें आपदा प्रबंधन से जुड़ी व्यवस्थाओं का परीक्षण किया गया।
Uttarkashi: एनडीआरएफ समेत कई एजेंसियों ने लिया हिस्सा
इस मॉकड्रिल में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आईटीबीपी, स्वास्थ्य विभाग और वन विभाग की संयुक्त टीमों ने भाग लिया। सभी एजेंसियों ने समन्वय के साथ संभावित आपदा की स्थिति में राहत और बचाव कार्यों का अभ्यास किया।
Uttarkashi: रेस्क्यू ऑपरेशन में घायलों को सुरक्षित निकाला गया
अभ्यास के दौरान रेस्क्यू टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल 19 सामान्य और 5 गंभीर घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला। सभी को समय पर उपचार के लिए भेजा गया, जिससे राहत कार्यों की तत्परता का सफल प्रदर्शन हुआ।
Uttarkashi: यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता
प्रशासन का कहना है कि चारधाम यात्रा के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। इस तरह की मॉकड्रिल का उद्देश्य विभिन्न विभागों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करना है।
Uttarkashi: अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ आयोजन
इस दौरान जिलाधिकारी प्रशांत आर्य समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि यात्रा के दौरान सुरक्षा और राहत कार्यों में कोई कमी न रहे।
read also: Jamtara: भीषण गर्मी के बीच पेयजल संकट पर प्रशासन सख्त, SDO ने सुपायडीह में पैदल घूमकर परखी व्यवस्था





