Pakistan के पीएम शहबाज शरीफ और आसिम मुनीर को शांति पुरस्कार देने का प्रस्ताव, पंजाब विधानसभा में उठी मांग

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Pakistan

Pakistan: पाकिस्तान की पंजाब विधानसभा में एक प्रस्ताव पेश किया गया है, जिसमें प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, सेना प्रमुख (फील्ड मार्शल) आसिम मुनीर और विदेश मंत्री इशाक डार को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामांकित करने की मांग की गई है। यह प्रस्ताव ईरान और अमेरिका के बीच हुए अस्थायी युद्धविराम में पाकिस्तान की कथित भूमिका को लेकर लाया गया।

Pakistan: सदन में प्रस्ताव पेश करने वाले विधायक

यह प्रस्ताव सत्तारूढ़ पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) के मुख्य सचेतक राणा अरशद द्वारा पेश किया गया। उन्होंने कहा कि ईरान, इजराइल और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के दौरान पाकिस्तान के नेतृत्व ने प्रभावी कूटनीतिक भूमिका निभाई है।

Pakistan: ‘प्रभावी कूटनीति’ का दिया गया हवाला

प्रस्ताव में दावा किया गया कि पाकिस्तान सरकार ने क्षेत्रीय तनाव को कम करने और शांति को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसमें कहा गया कि नेतृत्व के प्रयासों ने पश्चिम एशिया में स्थिरता की दिशा में योगदान दिया है।

Pakistan: वैश्विक तनाव और शांति की कोशिशों का उल्लेख

सदन में पेश प्रस्ताव में यह भी कहा गया कि ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ता तनाव वैश्विक शांति के लिए खतरा बन सकता है। ऐसे में पाकिस्तान की मध्यस्थता को महत्वपूर्ण बताया गया।

Pakistan: शांति वार्ता की मेजबानी की तैयारी

जानकारी के अनुसार, अमेरिका और ईरान के बीच हाल ही में दो सप्ताह के अस्थायी युद्धविराम पर सहमति बनी है। इसी बीच पाकिस्तान शुक्रवार को दोनों देशों के बीच वार्ता की मेजबानी करने जा रहा है, जिसका उद्देश्य संघर्ष को और बढ़ने से रोकना बताया जा रहा है।

read also: Mojtaba Khamenei का बड़ा बयान, कहा- ‘अमेरिका-इजराइल को चुकानी होगी हमलों की कीमत’

Horoscope : 10 जुलाई का राशिफल, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का भविष्यफल

Horoscope : हर दिन ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति में होने वाला बदलाव सभी