MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 26 IAS अधिकारियों के तबादले, भोपाल समेत कई जिलों में बदले कलेक्टर

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

MP: मध्यप्रदेश सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल किया है। इसके तहत 26 IAS अधिकारियों की नई पदस्थापना सूची जारी की गई है। इस बदलाव में कई अहम जिलों के कलेक्टरों को बदला गया है, जिनमें भोपाल, धार, रीवा, सागर, सिवनी और बैतूल शामिल हैं।

MP: भोपाल में सबसे बड़ा बदलाव

राजधानी भोपाल में महत्वपूर्ण परिवर्तन करते हुए वर्तमान कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह को मुख्यमंत्री का सचिव नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उन्हें आयुक्त, संचालक नगर एवं ग्राम निवेश का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

MP: प्रियंक मिश्रा बने भोपाल के नए कलेक्टर

भोपाल के नए कलेक्टर के रूप में प्रियंक मिश्रा को जिम्मेदारी दी गई है। वे 2013 बैच के IAS अधिकारी हैं और इससे पहले धार जिले में कलेक्टर के पद पर कार्यरत थे।

MP: अन्य जिलों में भी प्रशासनिक बदलाव

इस फेरबदल के तहत राज्य के कई अन्य जिलों में भी कलेक्टरों के तबादले किए गए हैं। सरकार का उद्देश्य प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाना और जमीनी स्तर पर बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित करना है।

read also: Aaj ka Panchang: 10 अप्रैल 2026 का पंचांग और ज्योतिषीय महत्व, शुक्रवार विशेष

Horoscope : 10 जुलाई का राशिफल, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का भविष्यफल

Horoscope : हर दिन ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति में होने वाला बदलाव सभी