रूस से ट्रेड करना चाहता है अमेरिका: प्रतिबंध हटाने और न्यूक्लियर एनर्जी शिप्स खरीदने की तैयारी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
रूस से ट्रेड करना चाहता है अमेरिका: प्रतिबंध हटाने और न्यूक्लियर एनर्जी शिप्स खरीदने की तैयारी

रूस पर ऊर्जा सेक्टर से जुड़े कड़े प्रतिबंध लगाने वाला अमेरिका अब खुद व्यापार करने की तैयारी कर रहा है। सूत्रों के अनुसार, 15 अगस्त को अलास्का में हुई ट्रम्प-पुतिन की तीन घंटे लंबी बैठक में ऊर्जा समझौते और व्यापार पर गहन चर्चा हुई।


ऊर्जा डील और न्यूक्लियर शिप्स पर विचार

  • Exxon Mobil रूस के सखालिन-1 प्रोजेक्ट में फिर से शामिल होना चाहती है।
  • रूस को अमेरिकी इक्विपमेंट बेचने पर बातचीत हुई।
  • अमेरिका, रूस से न्यूक्लियर एनर्जी आइस ब्रेकर शिप्स खरीदने की योजना बना रहा है।

यह वही अमेरिका है जिसने 2022 में यूक्रेन युद्ध के बाद रूस को विदेशी निवेश से काट दिया था। अब शांति वार्ता आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबंधों में ढील की संभावना है।


व्हाइट हाउस का प्लान

एक रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रम्प चाहते थे कि 15 अगस्त की बैठक के बाद बड़ा निवेश सौदा घोषित हो, लेकिन लंबी चर्चा के बावजूद कोई ठोस समझौता नहीं हुआ।
इससे पहले 6 अगस्त को अमेरिकी प्रतिनिधि स्टीव विटकॉफ ने मॉस्को में पुतिन और रूसी निवेश प्रतिनिधि किरिल दिमित्रिएव से बातचीत की थी।


अमेरिका खुद भी रूस से व्यापार कर रहा

भले ही अमेरिका भारत पर रूसी तेल खरीदने को लेकर 25% अतिरिक्त टैरिफ लगा चुका है, लेकिन खुद वह रूस से अरबों डॉलर का सामान खरीद रहा है।

  • 2024 में अमेरिका-रूस के बीच ₹43 हजार करोड़ का व्यापार हुआ।
  • अमेरिका ने रूस को 52.83 करोड़ डॉलर (₹44 अरब) का निर्यात किया।
  • रूस से 3 अरब डॉलर (₹252 अरब) का आयात किया गया।

अमेरिका, रूस से यूरेनियम हेक्साफ्लोराइड, पैलेडियम, उर्वरक और केमिकल्स भी इंपोर्ट करता है।


भारत पर अमेरिकी दबाव

ट्रम्प ने भारत पर दो बार टैरिफ लगाया है:

  • जुलाई 2025 में 25%
  • अगस्त 2025 में अतिरिक्त 25%

अब अमेरिकी बाजार में भारतीय सामान पर कुल 50% टैरिफ देना होगा।

क्यों लगा टैरिफ?

भारत, चीन के बाद रूस से तेल खरीदने वाला दूसरा सबसे बड़ा खरीदार है।

  • युद्ध से पहले भारत रूस से केवल 0.2% (68 हजार बैरल/दिन) तेल खरीदता था।
  • मई 2023 तक यह बढ़कर 45% (20 लाख बैरल/दिन) हो गया।
  • 2025 में (जनवरी-जुलाई) भारत हर दिन 17.8 लाख बैरल तेल रूस से खरीद रहा है।

पिछले दो सालों में भारत ने रूस से हर साल $130 अरब (₹11.33 लाख करोड़) से अधिक का तेल खरीदा है।


यह खबर भी पढें: दुनिया के सबसे ताकतवर रॉकेट का सफल परीक्षण, स्पेसएक्स स्टारशिप ने भेजा पहला पेलोड


अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि अगर रूस-यूक्रेन युद्ध में प्रगति होती है तो कुछ देशों पर टैरिफ घटाए जा सकते हैं। हालांकि जरूरत पड़ने पर इन्हें और बढ़ाया भी जा सकता है।

अमेरिका फिलहाल रूस और यूक्रेन दोनों से बातचीत करके युद्ध खत्म करने का रास्ता तलाश रहा है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

KCG Cattle Smuggling Case: जंगल मार्ग से नागपुर ले जाए जा रहे मवेशी पकड़े

KCG Cattle Smuggling Case: पहाड़ी जंगल में पुलिस की दबिश, दो भैंस

Bhupesh Baghel Rajya Sabha Statement: राज्यसभा की दौड़ से खुद को अलग बताया भूपेश बघेल

Bhupesh Baghel Rajya Sabha Statement: बालोद दौरे पर पूर्व मुख्यमंत्री का बड़ा

AYODHYA: अयोध्या में पर्यटन को बढ़ावा रामकथा पार्क में G+3 भवन निर्माण कार्य जारी

REPORT: VANDANA RAWAT AYODHYA: अयोध्या, 22 फरवरी।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी विजन

Pithampur Conclave ; मालवा की अनुकूल स्थितियों से औद्योगिक विकास को मिली नई गति : सीएम

Pithampur Conclave : राज्य सरकार औद्योगिक एवं उभरते क्षेत्रों में नई ऊँचाइयाँ

Chenari Drinking Water Project: पहाड़ी गांवों में लिफ्ट से होगी पेयजल आपूर्ति

Chenari Drinking Water Project: सदन में उठाया मुद्दा Sasaram। Chenari Drinking Water

GovindpureBhopal22feb : राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने गोविंदपुरा में किया सड़कों का निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण कार्य के दिए निर्देश

GovindpureBhopal22feb : पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री कृष्णा गौर

Love Birds Aviary : विदेशी पक्षियों से एवियारी हुआ गुलजार

Love Birds Aviary : डिप्टी सीएम ने मुकुंदपुर जू का किया निरीक्षण

Residential School Admission Exam: आवासीय विद्यालय में नामांकन परीक्षा आयोजित

Residential School Admission Exam: कक्षा 6 में प्रवेश हेतु दो घंटे चली

OperationCrackdown के तहत रुद्रप्रयाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 879 बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन

रिपोर्ट- सत्यपाल नेगी OperationCrackdown जनपद में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के

Giridih Political Controversy: गिरिडीह में बाबूलाल मरांडी का कार्यक्रम प्रशासन ने रुकवाया

Giridih Political Controversy: आचार संहिता उल्लंघन के आरोप के बाद प्रशासन का

PrayagrajNews : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर पॉक्सो एक्ट के तहत FIR, शिष्य मुकुंदानंद समेत 2 अन्य अज्ञात के भी नाम

PrayagrajNews : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर

ChhindwaraNews : तामिया में बस पेड़ से टकराकर पलटी, 10 घायल, 3 की हालत गंभीर

संवाददाता – दिनेश नागवंशी ChhindwaraNews : मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के

Hazaribagh Municipal Election 2026: हजारीबाग में नगर पालिका चुनाव की तैयारी तेज

Hazaribagh Municipal Election: हजारीबाग में नगर पालिका चुनाव की तैयारी तेज, मतदान

EntertainmentNews : माधुरी दीक्षित जापान वेकेशन पर, पति संग शेयर की खूबसूरत झलकियां

EntertainmentNews : बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित इन दिनों अपने व्यस्त

Kishtwar Encounter : जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में मुठभेड़: एक आतंकी ढेर, ऑपरेशन जारी

Kishtwar Encounter : जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के चतरू इलाके में रविवार

Anti Naxal operation : टॉप नक्सली कमांडर देवजी ने किया सरेंडर, सरकार ने बताया बड़ी सफलता

Anti Naxal operation : छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान के बीच सुरक्षा

Pak airstrike Afghanistan : पाकिस्तान की अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 16 की मौत; TTP ठिकानों पर कार्रवाई का दावा

पाकिस्तान की सेना ने रविवार तड़के अफगानिस्तान के सीमावर्ती इलाकों में हवाई