US Exits WHO: अमेरिका ने WHO से सदस्यता समाप्त की , अब करेगा केवल सीमित स्वास्थ्य सहयोग

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
US exits WHO

Edit by: Priyanshi Soni

US exits WHO: अमेरिकी स्वास्थ्य एवं मानव सेवा विभाग (HHS) और विदेश विभाग ने संयुक्त बयान जारी कर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) से अमेरिका की सदस्यता समाप्त होने की पुष्टि की है। निर्णय के बाद जिनेवा स्थित WHO मुख्यालय से अमेरिकी झंडा भी हटा दिया गया। अमेरिका ने स्पष्ट किया कि अब वह WHO के साथ केवल सीमित सहयोग ही करेगा और भविष्य में सदस्यता में लौटने का कोई इरादा नहीं है।

US exits WHO: कोविड-19 के दौरान WHO पर विश्वास उठने का कारण

अमेरिकी अधिकारी का कहना है कि कोविड-19 महामारी के दौरान WHO के प्रबंधन और सुधारों में कमी ने अमेरिका का भरोसा तोड़ दिया। अब अमेरिका स्वास्थ्य और रोग निगरानी जैसी प्राथमिकताओं के लिए सीधे अन्य देशों के साथ द्विपक्षीय सहयोग को प्राथमिकता देगा।

US exits WHO: ट्रंप प्रशासन ने शुरू किया था अलग होने का रास्ता

US exits WHO

विश्व स्वास्थ्य संगठन से अलग होने की प्रक्रिया अमेरिकी कानून के तहत एक साल पहले नोटिस देने के बाद पूरी हुई। इसे एक साल पहले तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकारी आदेश के माध्यम से शुरू किया गया था। अमेरिकी अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि वे ना तो पर्यवेक्षक के रूप में जुड़ेंगे और ना ही भविष्य में सदस्यता का विचार करेंगे।

WHO पर अमेरिका का बकाया भुगतान और विवाद

WHO के अनुसार अमेरिका पर 2024 और 2025 के लिए लगभग 26 करोड़ डॉलर का बकाया है। हालांकि अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि बकाया भुगतान को अलग होने की शर्त नहीं बनाया गया है। ट्रंप प्रशासन ने पहले ही WHO को दी जाने वाली सभी फंडिंग रोक दी थी। अमेरिकी स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि WHO की वजह से अमेरिका को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।

US exits WHO: विशेषज्ञों की प्रतिक्रिया

विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिका का यह कदम वैश्विक स्वास्थ्य सुरक्षा को प्रभावित कर सकता है। जॉर्ज टाउन यूनिवर्सिटी के ग्लोबल हेल्थ लॉ विशेषज्ञ लॉरेंस गोस्टिन ने इसे अमेरिकी कानून का उल्लंघन बताया। WHO की कार्यकारी बोर्ड की फरवरी बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा होने की संभावना है।

Read also: PM Modi Kerala Visit: 4 नई ट्रेनों की सौगात, रेहड़ी-पटरी वालों को मिलेगा बड़ा फायदा

Karnataka: बेलगावी के मंदिर में कुबेर का भंडार! 4 दिन तक चले नोट गिनने के ‘मशीनी हाथ’, आंकड़ा सुन चकरा जाएगा सिर।

Karnataka कर्नाटक के बेलगावी जिले के सवदत्ती स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री रेणुका

Balrampur: मोहाली रोड पर दो ट्रकों की भीषण टक्कर, ड्राइवर की आग में जलकर मौत

report by: Sunil Thakur Balrampur: बलरामपुर, बसंतपुर थाना क्षेत्र। वाड्राफनगर के मोहाली

Nainital में ऑनलाइन गैंस बुकिंग बंद, जनता के लिए ऑफलाइन सुविधा शुरू

Report by: Bhuwan Singh Nainital: पिछले दो दिनों से नैनीताल में ऑनलाइन

Faridabad में उप-निरीक्षक 40,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Report by: Kuldeep Saini Faridabad: राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB),

Haryana: सरल केंद्र नूंह में रजिस्ट्रेशन क्लर्क 6000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Haryana: राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB), गुरुग्राम की टीम ने

Illegal Parking Collection: अमेरा खदान में ट्रकों से पार्किंग के नाम पर वसूली का आरोप

Illegal Parking Collection: कोयला लोडिंग के लिए आने वाले ट्रकों से ₹100–₹100

Attack on Jewish Temple: मिशिगन के यहूदी धार्मिक स्थल पर हमला, हमलावर की मौत, कोई हताहत नहीं

Attack on Jewish Temple: अमेरिका के मिशिगन प्रांत में एक यहूदी प्रार्थना

Deputy CM Rajendra Shukla ने राघवाचार्य जी महाराज से लिया आशिर्वाद

Deputy CM Rajendra Shukla: उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने अपने अमहिया

CG: TOP 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की10 बड़ी खबरें.. 1. बुजुर्ग की हरकत से युवती

MP: TOP 10

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. MP: 1. गैंगस्टर की दुल्हन