अमेरिका ने 6000 स्टूडेंट वीजा रद्द किए, 4000 अपराधों और आतंकवाद से जुड़े मामलों में शामिल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
अमेरिका ने 6000 स्टूडेंट वीजा रद्द किए, 4000 अपराधों और आतंकवाद से जुड़े मामलों में शामिल

अमेरिकी सरकार ने 6000 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय छात्रों के वीजा रद्द कर दिए हैं। जांच में सामने आया कि इनमें से कई छात्रों ने वीजा नियमों का उल्लंघन किया, कुछ वीजा खत्म होने के बाद भी रुके रहे, जबकि करीब 4000 छात्र आपराधिक और आतंकवाद से जुड़े मामलों में शामिल पाए गए।

अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने पुष्टि की है कि कुछ मामलों में आतंकवादी गतिविधियों का भी संबंध मिला है। फिलहाल अमेरिका में 2023-24 सत्र में 11 लाख से अधिक विदेशी छात्र पढ़ाई कर रहे हैं, जिनमें 3.31 लाख भारतीय छात्र (लगभग 29%) शामिल हैं।


अपराध और आतंकवाद से जुड़े वीजा रद्द

  • रद्द किए गए 6000 वीजा में से 4000 वीजा धारक अपराधों में शामिल थे, जिनमें चोरी, मारपीट और नशे में गाड़ी चलाना शामिल है।
  • 200 से 300 स्टूडेंट वीजा आतंकवाद से जुड़े मामलों में रद्द किए गए।
  • इन वीजा को इमिग्रेशन और नेशनैलिटी एक्ट की सुरक्षा से जुड़ी धाराओं के तहत निरस्त किया गया।

अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि इन घटनाओं ने न केवल कानून का उल्लंघन किया, बल्कि कॉलेज कैंपस और आम नागरिकों की सुरक्षा को भी खतरे में डाला।


वीजा नियमों में लगातार सख्ती

अमेरिकी सरकार शिक्षा वीजा के दुरुपयोग को रोकने के लिए लगातार नियम कड़े कर रही है। हाल ही में विदेश विभाग ने घोषणा की है कि 2 सितंबर से वीजा ड्रॉप बॉक्स (इंटरव्यू वेवर प्रोग्राम) बंद कर दिया जाएगा।

इस बदलाव के बाद:

  • H-1B, L1 और F1 जैसे नॉन-इमिग्रेंट वीजा के आवेदकों को दूतावास या कॉन्सुलेट में इंटरव्यू देना अनिवार्य होगा।
  • पहले ड्रॉप बॉक्स सुविधा से आवेदक बिना इंटरव्यू सिर्फ दस्तावेज देकर वीजा पा सकते थे।
  • अब यह सुविधा केवल डिप्लोमैटिक और ऑफिशियल वीजा धारकों तक सीमित रहेगी।

यह फैसला खासकर भारतीय टेक कर्मचारियों और छात्रों पर असर डाल सकता है। 2022 में जारी 3.20 लाख H-1B वीजा में से 77% और 2023 में 3.86 लाख वीजा में से 72.3% भारतीयों को मिले थे।


3 महीने पहले नए इंटरव्यू पर रोक

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने 3 महीने पहले ही विदेशी छात्रों के नए वीजा इंटरव्यू पर रोक लगा दी थी।

  • इसका उद्देश्य विश्वविद्यालयों में यहूदी-विरोधी और वामपंथी विचारों को रोकना बताया गया था।
  • ट्रम्प प्रशासन छात्रों के सोशल मीडिया प्रोफाइल की सख्त जांच करना चाहता है।
  • रुबियो ने आदेश दिया था कि F, M और J वीजा कैटेगरी (स्टूडेंट और एक्सचेंज विजिटर) के लिए नए अपॉइंटमेंट न जोड़े जाएं।

हालांकि पहले से शेड्यूल किए गए इंटरव्यू जारी रहेंगे, लेकिन नए आवेदन स्वीकार नहीं होंगे।


अमेरिका में विदेशी छात्रों की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन वीजा दुरुपयोग और सुरक्षा चिंताओं के चलते सरकार अब कड़े कदम उठा रही है। यह कदम भारतीय छात्रों और पेशेवरों पर सीधा असर डाल सकते हैं, क्योंकि वे अमेरिका में विदेशी छात्र समुदाय का बड़ा हिस्सा हैं।

AI Impact Summit 2026 : मुख्यमंत्री इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026 नई दिल्ली में होंगे शामिल

AI Impact Summit 2026 : प्रमुख वैश्विक तकनीकी कंपनियों से करेंगे वन-टू-वन

madhyakal : समृद्ध किसान, मध्यप्रदेश की पहचान

madhyakal : मध्यप्रदेश सरकार ने वर्ष 2026 को 'किसान कल्याण वर्ष' के

Molestation: बच्चा चोर समझकर की जमकर पिटाई

Molestation: रतलाम के बिलपांक थाना क्षेत्र के ग्राम सिमलावदा के पास छेड़छाड़

Ambala news 19 feb: मज़ाक बन गया अंबाला बस स्टैंड, 15 बस और 2 चार्जिंग स्टेशन

Ambala news 19 feb : प्रदूषण मुक्त परिवहन को बढ़ावा देने के

Ujjain: महाकाल भक्तों के लिए खुशखबरी, संध्या और शयन आरती की बुकिंग अब पूरी तरह होगी ऑनलाइन

Ujjain: विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में दर्शन और आरती व्यवस्था को

Women Empowerment: ग्राम पंचायतें करेंगी ‘महतारी सदन’ का निर्माण

Women Empowerment: ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में राज्य सरकार

Bhagalpur में 5,000 लीटर मिलावटी वेजिटेबल ऑयल जब्त, वर्कशॉप सील

REPORT BY: SANJEEV KUMAR, EDIT BY: PRIYANSHI SONI Bhagalpur: बिहार के भागलपुर

Tribal Protest: गरियाबंद में छात्र की मौत पर बवाल, नेशनल हाईवे 130C पर चक्काजाम

Tribal Protest: गरियाबंद जिले में आदिवासी बालक आश्रम बड़े गोबरा के छात्र

Wildlife Crime: उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व में चार अंतर्राज्यीय शिकारी गिरफ्तार

Wildlife Crime: गरियाबंद जिले में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई सामने आई