,

मुंगेली में फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र पर बवाल

- Advertisement -
Ad imageAd image
Uproar over fake handicapped certificate in Mungeli

दिव्यांग संघ ने जनपद CEO राजीव तिवारी के खिलाफ खोला मोर्चा

रिपोर्टर: सुधेश पांडेय

छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र के जरिए सरकारी नौकरी करने वालों के खिलाफ दिव्यांग सेवा संघ ने बड़ा आंदोलन छेड़ दिया है। इसी कड़ी में मुंगेली जनपद में पदस्थ मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) राजीव तिवारी पर फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र के आधार पर पद पाने का आरोप लगाते हुए दिव्यांग संघ ने मुंगेली कलेक्टर कुंदन कुमार से शिकायत दर्ज कराई है।

संघ का आरोप है कि राज्य भर में कई विभागों में अधिकारी-कर्मचारी फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र के बल पर नौकरी कर रहे हैं। दिव्यांग कोटे के असली पात्र अभ्यर्थियों को वंचित कर यह गंभीर अनियमितता की जा रही है।

प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

दिव्यांग सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष बोहित राम चंद्राकर ने बताया कि यह मामला अब तूल पकड़ चुका है और प्रदेश के अलग-अलग जिलों में धरना प्रदर्शन जारी है। उन्होंने कहा कि यदि ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

संघ ने केवल मुंगेली कलेक्टर ही नहीं, बल्कि राज्य मुख्यालय रायपुर में भी राजीव तिवारी की शिकायत दर्ज कराई है। वहीं, प्रशासनिक स्तर पर अब यह मामला संज्ञान में आ गया है और संबंधित विभागों को जांच के निर्देश जारी किए गए हैं।

क्या कहता है प्रशासन?

सूत्रों के अनुसार, कलेक्टर कुंदन कुमार ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने का आश्वासन दिया है। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या शासन-प्रशासन फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र के मामले में दोषियों पर सख्त कार्रवाई करेगा या यह मामला भी अन्य मामलों की तरह लंबित रह जाएगा।

4 मई 2025 राशिफल: जानें अपनी राशि का दैनिक भविष्यफल

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की