UP: खेल से सबको खेलने, फलने और आगे बढ़ने की मिलती है प्रेरणा : मुख्यमंत्री

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
UP

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि खेल की गतिविधियों को ग्राम पंचायत, न्याय पंचायत, विकास खंड और विधानसभा स्तर तक बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार सांसद खेल स्पर्धा की तर्ज पर विधायक खेल स्पर्धा को प्रोत्साहित करेगी। इसके लिए विधायको का आह्वान किया जाएगा। गांव से लेकर विधानसभा स्तर तक होने के बाद इस स्पर्धा को जिले स्तर पर सांसद खेल स्पर्धा के रूप में परिवर्तित कर दिया जाएगा।

सीएम योगी बुधवार को उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग के द्वितीय संस्करण के शुभारंभ एवं षष्ठम ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ स्मृति अखिल भारतीय प्राइजमनी कबड्डी प्रतियोगिता के समापन-पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने ग्रामीण खेल लीग की मशाल को गत लीग में दो गोल्ड मेडल जीतने वाले एथलेटिक खिलाड़ी अभय को सौंपकर लीग के दूसरे संस्करण का शुभारंभ किया और कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला समाप्त होने के बाद खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल से सबको खेलने, फलने और आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी यही बात कहते हैं कि जो खेलेगा वही खिलेगा। जो खिलेगा वही फलेगा और बढ़ेगा भी। पीएम मोदी की प्रेरणा से देश में खेलो इंडिया, फिट इंडिया मूवमेंट, सांसद खेल स्पर्धा और हर जिले में स्पोर्ट्स ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (साई) के सेंटर स्थापित कर खेल की गतिविधियों को पूरी प्रतिबद्धता से आगे बढ़ाया जा रहा है। इसी तरह राज्य के अंदर भी खेल की गतिविधियों को बढ़ाने और आज की वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराने के कार्यक्रम युद्व स्तर पर चलाए जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश ग्रामीण लीग इसी की कड़ी है।

प्रदेश में अब तक पांच सौ खिलाड़ियों को सीधे सरकारी नौकरी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि खेलों को आगे बढ़ाने के लिए सरकार खेल से जुड़ी निजी संस्थाओं को भी प्रोत्सहित कर रही है। इसके लिए खेल नीति में संशोधन भी किया गया है। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक विजेता खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियों में सीधी भर्ती से लेकर स्पोर्ट्स कोटा से नौकरी देने की व्यवस्था की गई है। प्रदेश सरकार अब तक पांच सौ से अधिक खिलाड़ियों को सरकार के युवा कल्याण, पुलिस, परिवहन आदि विभागों में सेवायोजित कर उन्हें करियर के प्रति आश्वस्त कर चुकी है। प्रदेश सरकार खेलों को लेकर जो कार्यक्रम चला रही है उससे आने वाले समय मे खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने में और मदद मिलेगी।

ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेता यूपी के खिलाड़ी को 6 करोड़ रुपये
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रदेश सरकार की तरफ से ओलंपिक एकल स्पर्धा में स्वर्ण पदक विजेता को 6 करोड़, रजत पदक विजेता को 4 करोड़ तथा कांस्य पदक विजेता को 2 करोड़ रुपये देने की व्यवस्था है। ओलंपिक की टीम स्पर्धा में यह राशि क्रमशः 3, 2 व 1 करोड़ रुपये है। उन्होंने बताया कि एशियन गेम्स के स्वर्ण पदक विजेता को 3 करोड़, रजत पदक विजेता को 1.5 करोड़ तथा कांस्य पदक विजेता को 75 लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाता है। इसी तरह कामनवेल्थ खेल तथा विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक विजेता को 1.5 करोड़, रजत पदक विजेता को 75 लाख व कांस्य पदक विजेता को 50 हजार रुपये दिए जाते हैं। ओलंपिक में प्रतिभाग करने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों को 10 लाख रुपये तथा कामनवेल्थ और वर्ल्ड चैंपियनशिप के प्रतिभागी खिलाड़ियों को 5 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाती है।

खेलों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्धता से प्रयास करते रहे ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ
इस अवसर पर अपने गुरुदेव और जिनकी स्मृति में यह कबड्डी प्रतियोगिता हुई, का स्मरण करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ का पूरा जीवन देश और धर्म के लिए समर्पित रहा। साथ ही वह खेलों को भी आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्धता से प्रयास करते रहे। संबोधन से पूर्व सीएम योगी ने ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ के चित्र पर पुष्पार्चन कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

यूपी ने देश को दिए कई प्रमुख कबड्डी खिलाड़ी
सीएम योगी ने कहा कि यूपी ने देश को कई प्रमुख कबड्डी खिलाड़ी दिए। संजीव बालियान, बृजेंद्र, यशपाल, धर्मवीर, योगराज, राहुल चौधरी, नितिन तोमर आदि का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इन खिलाड़ियों ने अपने जज्बे से कबड्डी के खेल को नई ऊंचाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कबड्डी केवल ताकत का खेल नहीं है। इसमें सजगता, स्फूर्ति और टीम वर्क भी बेहद जरूरी है।

Tribal Boys Hostel Negligence: करोड़ों की लागत से बना आदिवासी छात्रावास जर्जर

Tribal Boys Hostel Negligence: कोरिया जिले के कटघोडी स्थित आदिवासी बालक प्री-मैट्रिक

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की Top 10 बड़ी खबरें 1. UPSC 2025

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की आज की Top 10 बड़ी खबरें 1 गेहूं पर

Horoscope: 07-03-26

Horoscope: शनिवार, 7 मार्च 2026 का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से

Uttar Pradesh : अभ्युदय योजना से मिली उड़ान, यूपीएससी-2025 में 6 अभ्यर्थियों का चयन

Uttar Pradesh : समाज कल्याण विभाग की आवासीय कोचिंग और मॉक इंटरव्यू

MP NEWS : डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने क्रिकेट खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन

MP NEWS : स्व. लालमणि विश्वकर्मा स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट में हुए शामिल

Badnagar Road Project 150 : इंदौर-उज्जैन मेट्रोपोलिटन एरिया में शामिल होगा बड़नगर: सीएम

Badnagar Road Project 150 : मुख्यमंत्री डॉ. यादव का बड़नगरवासियों ने मुख्यमंत्री

BHOPAL NEWS : अब 2625 रुपये प्रति क्विंटल पर होगा गेहूं उपार्जन, पंजीयन तिथि 10 मार्च तक बढ़ी : गोविंद सिंह राजपूत

प्रदेश सरकार का किसान हितैषी निर्णय, खाद्य मंत्री ने जताया मुख्यमंत्री का

Giridih : शादी की खुशियां मातम में बदलीं; सड़क हादसे में बाइक चालक की मौत, साथी गंभीर

Giridih सरिया थाना क्षेत्र के बागोडीह चौक-सारंडा रोड पर शुक्रवार को एक

Morena : गाली देने से रोका तो भड़का SAF जवान, सगे चाचा को सर्विस रिवॉल्वर से मारी गोली

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Morena  मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में एक

Lucknow यूपी की सुरक्षा में ‘कवच’ बनेंगे 50 नए क्यूआरटी वाहन: सीएम योगी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Lucknow उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने और आपातकालीन

JHARKHAND : 45 वर्ष पुराने मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

JHARKHAND : विधि-विधान से संपन्न हुई प्राण प्रतिष्ठा, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

Deepak Baij : पीसीसी चीफ ने कानून व्यवस्था और धान खरीदी को लेकर राज्य सरकार पर साधा निशाना

Deepak Baij : छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैजने प्रदेश की

Raipur : होली के दिन बदमाश ने तलवार लहराकर फैलाया खौफ

Raipur : राजधानी रायपुर में होली के दिन एक बदमाश का तलवार