Iran- Israel युद्ध का 8वां दिन, 400 से ज्यादा ठिकानों पर हमला, हजारों घायल; खामेनेई के X अकाउंट से आया नया संदेश

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Iran Israel

Iran- Israel: इजरायल और अमेरिका की ओर से ईरान पर लगातार हमले किए जा रहे हैं। युद्ध का आज आठवां दिन है और फिलहाल इसके खत्म होने के कोई संकेत नहीं दिख रहे हैं। एक तरफ जहां अमेरिका और इजरायल संयुक्त रूप से ईरान के ठिकानों को निशाना बना रहे हैं, वहीं ईरान भी जवाबी कार्रवाई करते हुए खाड़ी देशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले कर रहा है।

Iran- Israel: पश्चिमी ईरान के 400 से अधिक ठिकानों पर हमला

शुक्रवार को इजरायल ने पश्चिमी ईरान में 400 से ज्यादा ठिकानों को निशाना बनाया। इन हमलों में बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्चर और अनमैन्ड व्हीकल स्टोरेज जैसे सैन्य ठिकाने शामिल बताए गए हैं। इजरायली सेना (IDF) के अनुसार, हारोद इलाके में ईरानी डिफेंस सिस्टम ले जा रहे एक ट्रक को भी निशाना बनाकर नष्ट कर दिया गया।

Iran- Israel: सैकड़ों फाइटर जेट और भारी हथियारों का इस्तेमाल

Iran- Israel

इजरायल का कहना है कि इस बड़े सैन्य अभियान में सैकड़ों फाइटर जेट और भारी मात्रा में हथियारों का इस्तेमाल किया गया। अमेरिका और इजरायल के हमलों में अब तक ईरान में 1332 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि हजारों लोग घायल बताए जा रहे हैं। 28 फरवरी से अब तक ईरान पर करीब 1300 से अधिक हमले किए जा चुके हैं। इजरायल का दावा है कि इन हमलों में ईरान के करीब 300 मिसाइल लॉन्चर तबाह कर दिए गए हैं।

Iran- Israel: कई इलाकों में पानी और बिजली की सप्लाई ठप

लगातार हो रहे हमलों की वजह से ईरान के कई क्षेत्रों में हालात गंभीर हो गए हैं। बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचने से कई शहरों में पानी और बिजली की सप्लाई बाधित हो गई है, जिससे आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Iran- Israel: खामेनेई के X अकाउंट से आया नया संदेश

ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद भी उनके आधिकारिक X अकाउंट @khamenei_ir से पोस्ट जारी हैं। हाल ही में किए गए एक पोस्ट में कहा गया कि इजरायल ने बड़ी गलती की है और उसे इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

खामेनेई की मौत के बाद उनके अकाउंट के बायो को अपडेट कर “इस्लामिक क्रांति के शहीद नेता” लिखा गया है।

read also: US attacks Iranian drone carrier: अमेरिका-ईरान तनाव, समुद्र में ईरानी ड्रोन कैरियर पर अमेरिका ने किया हमला, लगी आग