UP News: दीपोत्सव में संगीत की धुन पर जमकर होगी आतिशबाजी, 5 किलोमीटर दूर से दिखेगा नजारा

- Advertisement -
Ad imageAd image
Yogi government

14 वर्षों के वनवास के बाद भगवान राम के अयोध्या आगमन की खुशियों में इस बार अयोध्या नगरी दीपोत्सव 2024 के भव्य आयोजन के लिए तैयार है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में 30 अक्टूबर को होने वाले इस दीपोत्सव में विशेष रूप से पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए प्रदूषणमुक्त ग्रीन आतिशबाजी शो का आयोजन किया जाएगा। राम की पैड़ी पर आयोजित यह दीपोत्सव हर साल की तरह इस साल भी ऐतिहासिक बनने जा रहा है, जहां आसमान में 600 फीट तक की ऊंचाई पर आतिशबाजी से सरयू नदी का आकाश जगमगाएगा।

पांच किलोमीटर दूर से भी देखी जा सकेगी आतिशबाजी
इस बार आतिशबाजी शो में पर्यटन विभाग द्वारा चुनी गई एक विशेष एजेंसी द्वारा पुराने सरयू पुल पर ग्रीन एरियल फायर क्रैकर्स शो का प्रदर्शन किया जाएगा। एक्सिस कम्युनिकेशन के प्रमुख संजय सिंह ने जानकारी दी कि 30 अक्टूबर की शाम को पुराने सरयू पुल पर आतिशबाजी, लेज़र शो, फ्लेम शो और संगीत के संगम से भव्य कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। इस आयोजन का मुख्य आकर्षण प्रदूषणमुक्त ग्रीन आतिशबाजी होगी, जो पर्यावरण को बिना नुकसान पहुंचाए 120 से 600 फीट की ऊंचाई तक आसमान में बिखरेगी। इस मनोहारी दृश्य को चार से पांच किलोमीटर के क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोग देख सकेंगे। यह आतिशबाजी सरयू नदी की शांत लहरों पर चमकदार परछाइयों के साथ अद्भुत दृश्य उत्पन्न करेगी।

10 मिनट तक होती रहेगी आतिशबाजी
इस ग्रीन एरियल फायर क्रैकर्स शो में संगीत और आधुनिक तकनीकों का सुंदर मिश्रण होगा। संजय सिंह ने दावा किया कि इस शो को संगीत की धुन पर तैयार किया गया है, जो अयोध्या के दीपोत्सव को नए आयाम पर ले जाएगा। करीब 1500 मीटर लंबे क्षेत्र में फैले इस शो की अवधि लगभग 10 मिनट होगी। प्रदूषण मुक्त आतिशबाजी के साथ-साथ लेज़र और फ्लेम शो की चमक अयोध्या के दीपोत्सव को और भव्य बना देगी। पारंपरिक और आधुनिक तत्वों के संयोजन से तैयार किया गया यह शो उन सभी के लिए एक नया अनुभव होगा, जो इसे देखने आएंगे। आयोजन के भव्यता को बढ़ाने के लिए 30 से अधिक प्रशिक्षित पेशेवरों की टीम दिन-रात कड़ी मेहनत कर रही है।

दीपोत्सव 2024 का आयोजन राम की पैड़ी पर एक नया कीर्तिमान स्थापित करेगा। 30 अक्टूबर को होने वाले इस कार्यक्रम में 28 लाख दीपों की रोशनी और आतिशबाजी के अनोखे रंग अयोध्या नगरी को प्रकाशमान कर देंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में इस वर्ष का दीपोत्सव भव्यता, सांस्कृतिक धरोहर और पर्यावरण सुरक्षा के संदेश के साथ विशेष रूप से मनाया जाएगा, जिससे यह दीपोत्सव अयोध्या और पूरे देश के लिए यादगार बनेगा।

Leave a comment

बोकारो में नए श्रम कानूनों के विरोध में देशव्यापी हड़ताल का असर स्पष्ट रूप से देखा गया है

रिपोर्ट- संजीव कुमार बोकारो स्टील प्लांट: हड़ताल एवं विरोध सेल कर्मचारियों की

रामगढ़ में श्रम कानूनों के विरोध में NTPC–PVUNL मजदूरों का हड़ताल समर्थन

रिपोर्ट- धर्मेंद्र पटेल रामगढ़, झारखंड – केंद्रीय सरकार द्वारा चार श्रम कानूनों

बेंगलुरु पुलिस ने मु़ंगेर के शुभम साहनी को मधुपुर से गिरफ्तार किया

रिपोर्ट- इमतियाज़ मधुपुर (मुंगेर, बिहार) – पत्नी की हत्या के एक गंभीर

गगनयान मिशन को बड़ी कामयाबी: इसरो ने सर्विस मॉड्यूल इंजन का हॉट टेस्ट किया सफल

BY: Yoganand Shrivastva भारत के महत्वाकांक्षी अंतरिक्ष मिशन गगनयान को एक और

यश की ‘रामायण’ में सिर्फ 15 मिनट की भूमिका, फिर भी फीस 50 करोड़! जानिए वजह

रणबीर कपूर स्टारर 'रामायण' इन दिनों जबरदस्त चर्चा में है। दिवाली 2026

राजस्थान के रतनगढ़ में फाइटर प्लेन क्रैश, राजलदेसर के पास खेतों में लगी आग

राजस्थान के चूरू जिले के रतनगढ़ क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने

आलिया भट्ट की पूर्व सेक्रेटरी गिरफ्तार: 76 लाख की धोखाधड़ी का पर्दाफाश, जानिए पूरा मामला

BY: Yoganand Shrivastva बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री आलिया भट्ट की पूर्व सेक्रेटरी

बिहार में राहुल-तेजस्वी के नेतृत्व में महागठबंधन का विरोध प्रदर्शन, ट्रेनें रोकीं-हाईवे जाम

बिहार में मतदाता सूची के सत्यापन (वोटर वेरिफिकेशन) को लेकर सियासी माहौल

भिंड कोर्ट ने पॉक्सो मामले में लापरवाही पर दिखाई सख्ती, थाना प्रभारी पर कार्यवाही शुरू

BY: Yoganand Shrivastva भिंड, सप्तम अपर सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी की

बिहार की बेटी और बॉलीवुड की ग्लैम क्वीन: आयशा शर्मा का नया स्टनिंग लुक वायरल

BY: Yoganand Shrivastva नई दिल्ली, बॉलीवुड की चर्चित शर्मा सिस्टर्स, यानी नेहा

बदबूदार दाल पर भड़के विधायक: शिंदे गुट के संजय गायकवाड़ ने कैंटीन संचालक की की पिटाई

BY: Yoganand Shrivastva महाराष्ट्र, महाराष्ट्र के एक सरकारी हॉस्टल में विधायक को

‘उदयपुर फाइल्स’ को लेकर विवाद गहराया: बैन की उठी मांग, विधानसभा तक पहुंचा मामला

BY: Yoganand Shrivastva मनोरंजन डेस्क, विजय राज अभिनीत फिल्म 'उदयपुर फाइल्स' को

अयोध्या पहुंचे सीएम योगी, रामलला के दर्शन कर किया पौधरोपण महाअभियान का शुभारंभ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को अयोध्या के एक दिवसीय

देहरादून: टपकेश्वर महादेव मंदिर में गिरा सैकड़ों साल पुराना पेड़, बड़ा हादसा टला, एक घायल

BY: Yoganand Shrivastva उत्तराखंड की राजधानी देहरादून स्थित टपकेश्वर महादेव मंदिर परिसर