UP: बुधवार से शुरू होगा एमपीएसपी के संस्थापक सप्ताह समारोह, जानिए पूरा प्रोग्राम

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
This gift is helpful in achieving the concept of divine-grand-digital Mahakumbh: CM Yogi

पूर्वी उत्तर प्रदेश में नौ दशक से अधिक समय से शैक्षिक क्रांति के अग्रदूत के रूप में प्रतिष्ठित महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद (एमपीएसपी) का 92वां संस्थापक सप्ताह समारोह का भव्य शुभारंभ बुधवार (4 दिसंबर) इस परिषद के मुख्य संरक्षक, गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में होगा। सुबह 9:30 बजे से होने वाले उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) के सदस्य प्रो. राजीव कुमार उपस्थित रहेंगे। संस्थापक सप्ताह समारोह का समापन 10 दिसंबर को होगा जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में नोबल पुरस्कार विजेता एवं बचपन बचाओ आंदोलन के प्रणेता कैलाश सत्यार्थी शामिल होंगे।

महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद का संस्थापक सप्ताह समारोह पूर्वांचल का अति प्रतिष्ठित और सबसे बड़ा अकादमिक कार्यक्रम होता है। सप्ताहभर चलने वाले इस समारोह में विविध प्रकार की अकादमिक और क्रीड़ा प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज के मैदान में उद्घाटन सत्र में विशिष्ट अतिथि, मुख्य अतिथि और कार्यक्रम अध्यक्ष के संबोधन के बाद विद्यार्थियों की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस शोभायात्रा में महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के दर्जनों संस्थाओं के करीब तीन हजार विद्यार्थी सम्मिलित होंगे। जबकि उद्घाटन समारोह में महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज के मैदान में परिषद की 38 संस्थाओं के 10 हजार विद्यार्थियों और 5 हजार शिक्षकों-कर्मचारियों की सहभागिता रहेगी।

शोभायात्रा की सलामी मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर लेंगे। शोभायात्रा के दौरान अनुशासन, श्रेष्ठ पथ संचलन के साथ जन जागरण को प्रदर्शित करने वाली झांकियां और नारे मुख्य आकर्षण होंगे। महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद संस्थापक सप्ताह समारोह के लिए बनाई गई संचालन समिति के सदस्य डॉ. नितीश शुक्ला ने बताया कि उद्घाटन समारोह को भव्य बनाने के लिए एक हजार से अधिक शिक्षक, कर्मचारी और स्वयंसेवक मुस्तैद रहेंगे। उन्होंने बताया कि 10 दिसंबर को परिषद के मुख्य संरक्षक, गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता तथा नोबल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी के मुख्य आतिथ्य में होने वाले समापन समारोह में 800 विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

Haridwar Kumbh2027 : शहरी विकास सचिव नीतीश झा ने CCTV कंट्रोल रूम और हर की पौड़ी का किया निरीक्षण

रिपोर्ट: धर्मराज Haridwar Kumbh2027 : हरिद्वार, अगले वर्ष प्रस्तावित 2027 महाकुंभ को

KhairagarhNews : उप जेल सलोनी से ‘फरारी’ की खबर पर मचा हड़कंप, प्रशासन ने बताया भ्रामक जांच शुरू

संवाददाता: खिलेश वर्मा KhairagarhNews : खैरागढ़ जिले के सलोनी स्थित उप जेल

ViralVideo : रील के चक्कर में जेल, नकली पिस्टल लहराकर बनाया वीडियो

ViralVideo : सोशल मीडिया रील के चक्कर में फैलाई दहशत, पुलिस ने

Nawada नवादा में छात्र शक्ति का प्रदर्शन: यूजीसी नियमों को लागू करने की मांग, छात्रों ने सड़क पर भरी हुंकार

रिपोर्टर:- ऋषभ कुमार Nawada बिहार के नवादा जिले में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग

Pilibhit: पूर्व सिपाही के प्रॉपर्टी ऑफिस में संदिग्ध मौत, छत से लटका मिला नौकर का शव

रिपोर्ट: निज़ाम अली Pilibhit । शहर के आईटीआई (ITI) क्षेत्र में शुक्रवार

Barabanki : सपा प्रवक्ता मनोज यादव गिरफ्तार: दो दिनों से थे ‘लापता’, बाराबंकी पुलिस ने कार्रवाई की पुष्टि की

Barabanki । समाजवादी पार्टी के तेज-तर्रार टीवी पैनलिस्ट और राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज

HIV Care : एड्स अब जानलेवा नहीं, शुगर-बीपी जैसी सामान्य बीमारी: डॉ. अमन शर्मा

HIV Care : PGI चंडीगढ़ की बड़ी कामयाबी, HIV पॉजिटिव माता-पिता से

Pilibhit: ओढ़ाझार में बिना नोटिस गरजा बुलडोजर, महिलाओं के विरोध के बीच घर ढहाने पर हंगामा

रिपोर्ट: निज़ाम अली Pilibhit । जिले के बिलसंडा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम ओढ़ाझार

Muzaffarnagar: शामली बस स्टैंड पर खड़ी दो बसों में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

रिपोर्ट: अनुज सैनी Muzaffarnagar । उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में गुरुवार