,

बांदा में बेमौसम बारिश से फसलों को भारी नुकसान

Unseasonal rains in Banda cause heavy damage to crops

कांग्रेस ने किसानों के लिए राहत की मांग की

बांदा। जिले में लगातार हो रही बेमौसम बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। धान, अरहर, सब्जियों और मूंगफली जैसी प्रमुख फसलें खेतों में ही सड़ गईं। भारी नुकसान से परेशान किसानों के समर्थन में आज जिला कांग्रेस कमेटी ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा और तत्काल राहत देने की मांग की।

कांग्रेस नेताओं ने बताया कि पिछले पांच दिनों की बारिश ने किसानों की स्थिति बदतर कर दी है। कई जगह खेतों में पानी भर जाने से पूरी फसल नष्ट हो गई है। इससे किसानों को करोड़ों रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है।

कमेटी ने ज्ञापन के माध्यम से जिलाधिकारी से मांग की कि बांदा जिले को आपदाग्रस्त क्षेत्र घोषित किया जाए और सभी प्रभावित किसानों को तत्काल आर्थिक सहायता और मुआवजा दिया जाए। साथ ही सभी तहसीलों में सर्वे कराकर नुकसान का सही आकलन करने की अपील की गई।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि किसान पहले से ही खाद और संसाधनों की कमी से जूझ रहे हैं, ऐसे में बेमौसम बारिश ने उनकी मुश्किलें कई गुना बढ़ा दी हैं। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि किसानों के हित में जल्द से जल्द राहत पैकेज की घोषणा की जाए ताकि वे दोबारा खेती के लिए तैयार हो सकें।

Bhopal: करुणाधाम आश्रम में 21 फीट ऊंची पंचमुखी महाकाली ‘बड़ी अम्मा’ का भव्य स्वागत

Bhopal: राजधानी भोपाल के करुणाधाम आश्रम, नेहरू नगर में मध्यप्रदेश की पहली…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. MP Navratri News: आज से…